By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
    September 5, 2026
    ​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
    September 5, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
    September 5, 2026
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
    September 3, 2026
    चुनाव ड्यूटी प्रशिक्षण में अनुपस्थित 09 कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाई 17 सीसीए की चार्जशीट
    September 3, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: किशन और सूर्यकुमार की आतिशी पारियों से भारत 2-0 से आगे
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > किशन और सूर्यकुमार की आतिशी पारियों से भारत 2-0 से आगे
Sports

किशन और सूर्यकुमार की आतिशी पारियों से भारत 2-0 से आगे

RMT network
Last updated: January 24, 2026 6:02 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। रायपुर में खेले गए भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरे T20I के दूसरे ही ओवर में भारत ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन का विकेट गंवा दिया था। इसके बावजूद भारतीय टीम ने 209 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा 16वें ओवर में ही कर लिया। इस रनचेज़ में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम में अपनी वापसी को यादगार बनाते हुए इशान किशन ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। भारतीय टीम के लिए T20I में यह अब तक का संयुक्त तौर पर सबसे बड़ा रन चेज़ था।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला लेने के बाद भारतीय गेंदबाज़ों की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ओवर में अर्शदीप सिंह ने 18 रन दिए। इसके बाद उन्होंने अपने स्पैल के दूसरे ओवर में फिर से 18 रन दिए। तीन ओवरों में ही मेहमानों का स्कोर 43 रन हो गया था। इसके बाद सूर्यकुमार ने हर्षित राणा को अटैक पर लाया, जो जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में आए थे। उन्होंने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर डेवन कॉन्वे को एक धीमी गेंद पर हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट करा दिया। इसके बाद वाले ओवर में वरुण चक्रवर्ती को गेंद थमाई गई और उन्होंने भी अपने पहले ही ओवर में विकेट लेते हुए टिम साइफ़र्ट को पवेलियन पहुंचा दिया।
पावरप्ले के बाद न्यूज़ीलैंड ने 64 रन बना लिए थे और उनके दो बल्लेबाज़ पवेलियन में थे। इसके बाद ग्लेन फ़िलिप्स और रचिन रविंद्र ने टीम के स्कोर को 98 तक पहुंचाया। कुलदीप यादव के दूसरे और पारी के नौवें ओवर में फ़िलिप्स ने कुलदीप की पहली चार गेंदों पर दो चौके और एक सिक्स लगाया, लेकिन ओवर की पांचवीं गेंद पर हवाई शॉट लगाने के प्रयास में उन्होंने बैकवर्ड प्वाइंट पर हार्दिक पंड्या को कैच दे दिया।
इसके बाद न्यूज़ीलैंड ने 13वें ओवर में अपने पांचवें बल्लेबाज़ को गंवा दिया। हालांकि उनका रन रेट 10 से ज़्यादा था। पांच विकेट गिरने के बाद ऐसा लगा कि भारत न्यूज़ीलैंड को आसानी से 200 के स्कोर से पहले रोक लेगा। लेकिन मेहमानों के कप्तान मिचेल सैंटनर ने 27 गेंदों में 47 रनों की बेहतरीन पारी खेली और टीम के स्कोर को 208 तक पहुंचा दिया।
भारत ने आख़िरी तीन ओवरों में कुल 47 रन लुटाए। भारत के गेंदबाज़ों ने इस मैच में सात ऐसे ओवर डाले, जिनमें उन्होंने 15 या उससे ज़्यादा रन दिए। ऐसा पहले, तीसरे, छठे, आठवें, नौवें, 18वें और 20वें ओवर में हुआ। पुरुष T20I में भारत की तरफ़ से यह सबसे ज़्यादा बार है।
ओस का असर पहली पारी के आख़िरी ओवरों में साफ़ दिखने लगा था। इसी कारण से ऐसा लगा कि भारतीय बल्लेबाज़ आसानी से इस स्कोर तक पहुंच सकते हैं। पहले ही ओवर में संजू सैमसन को जीवनदान भी मिला, जब डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर कॉन्वे ने न सिर्फ़ कैच छोड़ा बल्कि गेंद को सीमा रेखा के बाहर भी पहुंचा दिया। लेकिन उसी ओवर में मैट हेनरी ने उन्हें मिड ऑन पर रचिन के हाथों कैच आउट करा दिया। इसके अगले ओवर में जैकब डफ़ी ने अभिषेक शर्मा को पवेलियन लौटा दिया।
भारतीय टीम मुश्किल में थी। उन्होंने 1.1 ओवर के भीतर अपने पहले दो विकेट गंवा दिए थे। T20 विश्व कप 2024 के बाद T20I में यह भारत के सबसे जल्दी पहले दो विकेट गिरने का मामला है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पिछले साल पुणे में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ भारत के पहले दो विकेट आठ गेंदों में गिर गए थे। इससे पहले भारत ने इतनी जल्दी दो विकेट आख़िरी बार 2017 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ गुवाहाटी में गंवाए थे, जब पहली छह गेंदों में ही दो बल्लेबाज़ आउट हो गए थे।
दो विकेट गंवाने के बाद किशन और सूर्यकुमार ने जिस तरह की पारी खेली, उससे ऐसा लगा कि वे कहीं से भी हारने के मूड में नहीं थे।
122 रनों की इस साझेदारी में किशन की शुरुआत विस्फोटक थी, वहीं सूर्यकुमार ने अपनी पारी काफ़ी धैर्य के साथ आगे बढ़ाई। भारत जब पांचवें ओवर में 54 के स्कोर पर पहुंचा, तो सूर्यकुमार ने छह गेंदों में तीन रन बनाए थे और किशन 19 गेंदों में 41 रन बना चुके थे। किशन ने हमला जारी रखा और 32 गेंदों में 76 रनों की पारी खेलते हुए मैच को पूरी तरह से एकतरफ़ा बना दिया। नौवें ओवर में जब किशन आउट हुए, तो भारत का स्कोर 128 रन था और उन्हें 66 गेंदों में 81 रनों की ज़रूरत थी।
किशन के जाने के बाद सूर्यकुमार और शिवम दुबे ने चेज़ की ज़िम्मेदारी संभाली और टीम को 15वें ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया। पहली 12 गेंदों में सिर्फ़ 15 रन बनाने वाले सूर्यकुमार ने सिर्फ़ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। पिछली 23 पारियों में सूर्या का यह पहला अर्धशतक था। पारी के अंत तक वह नाबाद रहे और 37 गेंदों में 82 रन बनाए। वहीं दुबे ने 12 गेंदों में 25 रन बनाए।
भारत ने 28 गेंदें शेष रहते 200 से अधिक रनों का पीछा किया, जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है। उनके पीछे पाकिस्तान की टीम है, जिन्होंने 24 गेंदें शेष रहते न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ ही ऑकलैंड में 200 से अधिक रनों का पीछा किया था।

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article यात्रियों की सुविधा हेतु 8 जोडी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
Next Article यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी वाटिका, जयपुर में न्यू स्कूल–पार्सन्स, न्यूयॉर्क सिटी के प्रतिनिधिमंडल का भ्रमण

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एनएचएआई ने की ‘ग्रीन हाईवेज एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ की घोषणा: राजस्थान के राजमार्ग को मिला तीसरा स्थान
Uncategorized
September 5, 2026
जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
Jaipur
September 5, 2026
​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
Jaipur
September 5, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
Jaipur
September 5, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

503120
Your IP Address : 216.73.217.24

You Might Also Like

वॉशिंगटन, सूर्यकुमार और रिंकू की बदौलत सुपर ओवर में भारत ने किया श्रीलंका का सूपड़ा साफ़
महापौर की एक मुलाकात योग चैपियंस के साथ, डॉ. सौम्या गुर्जर ने बच्चों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ
T20 World Cup: इंग्लैंड को हराकर टी20 विश्व कप के फ़ाइनल में पहुंचा भारत
सुथार के पहले 10-विकेट हॉल से भारत को मिली 165 रनों की बड़ी जीत
क्वालिफ़ायर 1 में KKR और SRH तो एलिमिनेटर में होगी RCB और RR की भिड़ंत
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account