By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
    विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
    October 21, 2026
    पंचायतीराज आम चुनाव के द्वितीय चरण में 247 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में, तृतीय चरण के नामांकन शुरू
    October 20, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एक और कूटनीतिक सफलता की ओर अग्रसर मोदी सरकार- एस. जयशंकर
    April 16, 2024
    भारत का 2040 में चंद्रमा पर उतरने का लक्ष्य- इसरो प्रमुख
    April 29, 2024
    आंध्र प्रदेश में ट्रक-और बस की जोरदार टक्कर; 6 लोगों की जलकर मौत
    May 15, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई: एक लाख रूपये का ईनामी गैंगस्टर राजवीर उर्फ लारा हरियाणा से गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई: एक लाख रूपये का ईनामी गैंगस्टर राजवीर उर्फ लारा हरियाणा से गिरफ्तार
Jaipur

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई: एक लाख रूपये का ईनामी गैंगस्टर राजवीर उर्फ लारा हरियाणा से गिरफ्तार

RMT network
Last updated: May 22, 2025 5:50 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE
  • बहरोड थाने पर फायरिंग कर कुख्यात गैंगस्टर पपला गुर्जर को छुड़ाकर ले जाने का है आरोपी
  • गैंगस्टर राजवीर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एके 56 रायफल मय डबल मैग्जीन व 07 जिन्दा कारतूस बरामद
    जयपुर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने बड़ी कार्रवाई कर 5 साल 8 महीने पहले थाना बहरोड पर एक-47 एवं अन्य अत्याधुनिक हथियारों से हमला कर हवालात में बंद कुख्यात गैंगस्टर विक्रम गुर्जर उर्फ पपला को भगाने के मामले में फरार चल रहे साथी गैंगस्टर राजवीर गुर्जर उर्फ लारा पुत्र रण सिंह (32) निवासी खैरोली थाना महेंद्रगढ़ हरियाणा को रेवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर की गिरफ्तारी पर पुलिस मुख्यालय से 1 लाख रुपये का इनाम घोषित है।
    अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स एवं अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि 5-6 सितम्बर 2019 की दरमियानी रात हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम गुर्जर उर्फ पपला निवासी खैरोली जिला महेन्द्रगढ़ को भिवाड़ी जिले की बहरोड़ थाना पुलिस ने एक स्कॉर्पियो एवं 31.90 लाख रुपए नगद सहित गिरफ्तार किया था। अगले दिन गैंगस्टर राजवीर गुर्जर उर्फ लारा सहित अन्य 30 से अधिक बदमाश एके -47 एवं अन्य अत्याधुनिक हथियारों के साथ बहरोड़ थाने पर हमला कर हवालात में बंद पपला गुर्जर को छुड़ाकर भगा ले गए थे।
    एडीजी एमएन ने बताया कि इस घटना के 17 महीने बाद 27-28 जनवरी 2021 को भिवाड़ी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा के नेतृत्व में ईआरटी के जांबाज कमांडो की टीम द्वारा विक्रम गुर्जर उर्फ पपला को उसकी महिला मित्र जिया के साथ महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस अब तक 32 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी गैंगस्टर राजवीर गुर्जर उर्फ लारा घटना के वक्त से ही फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए उनके कार्यालय से ₹1 लाख के ईनाम की घोषणा की गई।
    एमएन ने बताया कि फरार इनामी गैंगस्टर राजवीर की तलाश व गिरफ्तारी के लिए उप महानिरीक्षक पुलिस योगेश यादव के समन्वय व एजीटीएफ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्वान्त शर्मा के सुपरविजन एवं उप अधीक्षक पुलिस फूलचन्द टेलर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
    तलाश को नाम दिया “ऑपरेशन लारा”
    आरोपी राजवीर की तलाश एवं धरपकड़ को एजीटीएफ ने ऑपरेशन लारा नाम दिया। इनामी बदमाश राजवीर बचपन में क्रिकेट का अच्छा खिलाडी था, इस कारण गांव में राजवीर को लारा नाम से पुकारते थे।
    मोबाइल व सोशल मीडिया से बना रखी थी दूरी
    राजवीर की तलाश के प्रयासों के दौरान सामने आया कि आरोपी अपने पास ना तो मोबाईल रखता था और ना ही सोशल मीडिया का उपयोग करता था। ऑपरेशन लारा के दौरान एजीटीएफ द्वारा मुखबीर तंत्र मजबूत किया जाकर जमीनी स्तर पर कार्य कर गैंगस्टर राजवीर को रेवाडी हरियाणा से पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई। अनुसंधान के दौरान मुल्जिम की सूचना पर एके 56 रायफल मय डबल मैग्जीन व 07 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये। इस कार्य को अंजाम देने के लिए भिवाड़ी हाल एजीटीएफ के कांस्टेबल सुधीर कुमार को लगाया गया था।
    18 से 20 राज्यों में काटी फरारी
    गैंगस्टर राजवीर ने गत 06 वर्षों के दौरान लगभग 18-20 राज्यों विजय नगर कर्नाटक, कोल्हापुर, नासिक महाराष्ट्र, गोवा, प्रयागराज उत्तर प्रदेश, हरियाणा व दिल्ली के विभिन्न जिलों में अपनी पहचान छुपाते हुए फरारी काटी है। इस दौरान इसने अनेक बार भेष बदला व दक्षिणी भारत में विभिन्न अखाड़ों में रहा ताकि पुलिस को चकमा दिया जा सके। अधिकतर समय बसों व ट्रेनों में लम्बी-लम्बी यात्राएं अलग-अलग नामों से की। किसी भी स्थान पर लम्बे समय तक नहीं रहा।
    परिवार-दोस्तों से भी बनाई दूरी
    फरारी के दौरान मुल्जिम ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कभी भी मोबाईल और सोशल मीडिया अकाउन्ट का उपयोग नहीं किया। अपने परिवार, रिश्तेदार व सभी साथियों से सम्पर्क तोड़ एकाकी जीवन व्यतीत कर रहा था। आरोपी गैंगस्टर राजवीर उर्फ लारा गंभीर प्रवृति के अपराध करने का आदी रहा है। इसके खिलाफ हरियाणा के महेन्द्रगढ में पूर्व से हत्या व मारपीट के प्रकरण दर्ज है, जिसमें हत्या के प्रकरण में जमानत पर चल रहा है।
    ईनामी गैंगस्टर राजवीर उर्फ लारा की तलाश एवं गिरफ्तारी करने वाली एजीटीएफ टीम में डीएसपी फूल चन्द, एसआई कमलेश चौधरी, एएसआई शैलेन्द्र शर्मा, हैड कांस्टेबल राम अवतार, कांस्टेबल बृजेश शर्मा, लोकेश कुमार निर्वाण एवं सुधीर कुमार शामिल थे। कांस्टेबल सुधीर कुमार की मुल्जिम राजवीर की गिरफ्तारी व एके -56 रायफल की बरामदगी में अहम योगदान रहा।
TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए
Next Article अवैध रूप से संचालित मैरिज गार्डनों पर नगर निगम ग्रेटर की टीमों द्वारा की गई सीज़ की कार्रवाई

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026
प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
Jaipur
October 21, 2026
विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

518203
Your IP Address : 216.73.216.128

You Might Also Like

जोन-10 में दस बीघा भूमि पर तीन अवैध कॉलोनियों किया ध्वस्त
ट्रेफिक कन्ट्रोल बोर्ड की बैठक: अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया जायेगा संयुक्त अभिमान
नव इम्पीरियल हॉस्पिटल का 5वां स्थापना दिवस रक्तदान शिविर के साथ सम्पन्न
साइबर अलर्ट: ऑनलाइन ‘वेडिंग कार्ड’ के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी
श्री डिग्गी कल्याण महाराज की लक्खी पदयात्रा में सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से सुदृढ रखने के लिये नगर निगम ग्रेटर ने कसी कमर
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account