जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ ने सांगानेर एवं मानसरोवर जोन का सुबह 7 बजे से 11 बजे तक दौरा किया। दौरे के दौरान आयुक्त ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की मॉनिटरिंग, RRR सेन्टर का निरीक्षण, कल आई हुई बारिश के बाद सड़कों पर गिरे पेड़,पौधों को हटवाने, सड़कों के किनारे लगे हुये पेड़, पौधों की कटिंग, गीले कचरे व सूखे कचरे को अलग-अलग करने, होम कम्पोस्टिंग, सीएनडी वेस्ट उठवाने, अवैध बैनर पोस्टर हटवाने, निर्माणधीन इमारतों पर ग्रीन नैट सहित विभिन्न बिन्दुओं के तहत निरीक्षण किया। आयुक्त ने वार्ड संख्या 75, 81, 82, 86 का भी निरीक्षण किया।
आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ ने घर-घर जाकर गीले व सूखे कचरे के पृथक्करण, होम कम्पोस्टिंग को देखा इसके साथ ही उन्होंने जगह-जगह पड़े सीएनडी वेस्ट को देखकर नाराजगी जाहिर की तथा संबंधित अधिकारियों को सीएनडी वेस्ट उठवाने के निर्देश दिये। आयुक्त ने निर्माणाधीन इमारतों पर ग्रीन नेट लगवाने के निर्देश दिये। आयुक्त ने घर-घर जाकर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया तथा गीले व सूखे कचरे के पृथक्करण के बारे में भी समझाइश की।
दौरे के दौरान उपायुक्त स्वास्थ्य नवीन भारद्वाज, सीएसआई, एसआई मौजूद रहें।
आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने सांगानेर एवं मानसरोवर जोन की सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण


