By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग में उप-वर्गीकरण के खिलाफ पर विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग में उप-वर्गीकरण के खिलाफ पर विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन
Jaipur

अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग में उप-वर्गीकरण के खिलाफ पर विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन

RMT network
Last updated: August 29, 2024 8:07 am
RMT network
Share
8 Min Read
SHARE

जयपुर। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 01 अगस्त, 2024 को सिविल अपील संख्या 2317/2011 पंजाब राज्य बनाम दविंद्र सिंह में दिए गए निर्णय में आरक्षण के लिए अनुसूचित जातियों व अनुसूचित जनजातियों का उप-वर्गीकरण करने का निर्णय दिया है तथा इन वर्गों के आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने व एक पीढ़ी को आरक्षण का लाभ मिल जाए तो दूसरी पीढ़ी को आरक्षण का लाभ नहीं देने की बातें कही गई हैं। ऑल इंडिया एससीध्एसटी रेलवे एम्प्लॉयज एसोसिएशन ने दिनांक 28 अगस्त 2024 को समस्त जोनल रेलवे मुख्यालय व उत्पादन इकाइयों पर अखिल भारतीय विरोध प्रदर्शन कर महाप्रबंधक¨ं के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है. इस कड़ी में एसोसिएशन ने उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय, जयपुर पर विरोध प्रदर्शन किया जिसमें सभी मंडल, कारखाना व इकाइयों के हजारों लोगो ने भाग लिया व् माननीय सर्वोच्च न्यायलय के निर्णय का विरोध किया।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एल बैरवा ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय का उक्त निर्णय संविधान के अनुच्छेद 341, 342 एवं 16(4) के विरुद्ध है तथा हायर बेंच के निर्णयों के खिलाफ है। इस निर्णय से अपने राजनैतिक फायदे के लिए अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग को जातियों व उपजातियों में बाँटने का काम होगा तथा इन वर्गों की एकता का विभाजन होगा जिसे बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर ने लम्बे संघर्ष के बाद स्थापित किया था। पहले ही निर्धारित प्रतिशत आरक्षण नहीं मिल पा रहा है, सरकारी सेवाओं का निजीकरण हो रहा है। जातिगत जनगणना नहीं करवा रहे जिससे असली स्थिति सामने आ जाती, पिछली जनगणना के अनुसार अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग का आरक्षण दो-दो प्रतिशत बढ़ता है उसे नहीं बढ़ा रहे हैं। निजी क्षेत्र में आरक्षण नहीं दे रहे, इण्डियन जुडिसियल सर्विस का गठन नहीं कर रहे। ईडब्ल्यूएस को आरक्षण का प्रावधान तत्काल हो गया और पदोन्नति में आरक्षण के केस में आँकड़ों की गणना करके सुप्रीम कोर्ट में पेश नहीं कर रहे व पदोन्नति में आरक्षण खतरे में हैं। अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग को अपनी स्वयं की वरिष्ठता व योग्यता से सामान्य पद पर पदोन्नति न देकर रिजर्वेशन का रिवर्स डिस्क्रिमिनेशन भोगना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग में क्रीमी लेयर के बारे में स्थिति स्पष्ट की है लेकिन इन वर्गों में उप-वर्गीकरण के बारे में स्पष्ट नहीं किया है जिससे पूरे देश के अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग में भारी रोष व्याप्त है।
एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष टी आर मीणा ने कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग का उप-वर्गीकरण इन वर्गों की एकता को बाँटने वाली कार्यवाही है जिसे हम होने नहीं देंगे। जोनल अतिरिक्त सचिव श्री राम सिंह ने उक्त निर्णय की निंदा करते हुए इसे संविधान विरोधी बताया व् सरकार से जल्दी से जल्दी रिव्यु पिटीशन फाइल करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के अंत में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जिसमें निम्नलिखित मांग की हैंः-

  1. माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय दिनांक 01 अगस्त, 2024 के खिलाफ रिव्यु पिटीशन दायर की जाये व इसे निष्प्रभावी करने के लिए तत्काल अध्यादेश लाया जाये व संविधान संशोधन विधेयक पारित किया जाये।
  2. माननीय न्यायालयों के माध्यम से अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के आरक्षण को समाप्त करने का लगातार प्रयास होता रहा है अतः आरक्षण कानून बनाकर इसे संविधान की 9वीं अनुसूची में जोड़ा जाये।
  3. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग का दो-दो प्रतिशत आरक्षण बढ़ाया जाये तथा जातिगत जनगणना करके इन वर्गों का आबादी के अनुसार आरक्षण का प्रावधान किया जाये।
  4. अभी भी ग्रुप ए की उच्चतर सेवाओं, एक्स-कैडर पदों, लेटरल एंट्री व संविदा से भरे जाने वाले पदों सहित अनेकों जगह आरक्षण नहीं है अतः सभी जगह आरक्षण व्यवस्था लागू की जाये।
  5. सरकारी सेवाओं का तेज गति से निजीकरण हो रहा है तथा निजी क्षेत्र में आरक्षण नहीं है जिससे अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के सरकारी नौकरी के अवसर घट रहे हैं अतः निजी क्षेत्र में आरक्षण का प्रावधान किया जाये।
  6. सरकारी विभागों में संविदा, पार्ट टाइम, ठेका पद्धति, आउटसोर्स व एजेंसी के माध्यम से अस्थाई रूप से रखे जाने वाले कार्मिकों की भर्ती में आरक्षण व्यवस्था लागू की जाये।
  7. माननीय सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालयों में कॉलेजियम सिस्टम तत्काल समाप्त कर इंडियन जुडिशल सर्विसेज का गठन कर जुडिशरी में आरक्षण का प्रावधान किया जाये।
  8. माननीय सर्वोच्च न्यायालय की 9 जजों की बेंच के निर्णय के अनुसार अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग में क्रीमी लेयर लागू नहीं है फिर भी इन वर्गों के आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने व एक पीढ़ी को लाभ मिल जाये तो दूसरी पीढ़ी को लाभ न देने का सुझाव न्याय संगत नहीं है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालयों में एक ही परिवार की अनेकों पीढ़ियां कॉलेजियम सिस्टम से जज बने हैं अतः उन पर इसे लागू किया जाये।
  9. एक तरफ अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग में उप-वर्गीकरण की बात की जा रही है दूसरी तरफ इन वर्गों को म्ॅै में आरक्षण लाभ लेने से वंचित किया जा रहा है। अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग को म्ॅै में आरक्षण लाभ दिया जाये तथा अपनी योग्यता से सामान्य पद पर नियुक्त होने के लिए पात्र होते हैं तो उन्हें न रोका जाये।
  10. अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लिए आरक्षण महात्मा गाँधी व बाबा साहेब डॉ.अम्बेडकर के बीच हुए पूना पैक्ट के तहत कम्युनल अवार्ड जिसमें इन वर्गों के लिए पृथक निर्वाचक मंडल का प्रावधान था के बदले में दिया गया था अतः अब यदि आरक्षण के साथ छेड़ छाड़ की जाती है तो हमें पृथक निर्वाचक मंडल दिया जाये।
  11. विभिन्न क्षेत्रों में जाति विशेष को पीढ़ी दर पीढ़ी आरक्षण दिया हुआ है जैसे मंदिर का पुजारी एक ही जाति व एक ही परिवार से पीढ़ी दर पीढ़ी पुजारी बना रहता है जिसकी समीक्षा कर इसमें आरक्षण व्यवस्था लागू कर सभी जातियों के लोगो को इसमें प्रतिनिधित्व दिया जाये।
  12. अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के जिन लोगो को अभी तक आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाया है उन्हें फ्री भोजन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ, कोचिंग आदि की व्यवस्था कर उन्हें आगे लाने का कार्य किया जाये। उन्हें अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के आरक्षण के अलावा अलग से आरक्षण दिया जाये जैसे म्ॅै को व राजस्थान में डठब् को अलग से आरक्षण दिया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ट्रक में सल्फेट पाउडर की आड़ में गांजा तस्करी कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार
Next Article गणेश चतुर्थी पर्व एवं शोभा यात्रा के संबन्ध में 31 अगस्त से 8 सितम्बर 2024 तक आवश्यक व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन एवं कंट्रोल रूम स्थापित करने के दिये निर्देश

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457902
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस ने की जयपुर में ओपन फिडे रेटिंग रैपिड चैस चैंपियनशिप 2025 की घोषणा की
18 अप्रेल को आयोजित होगी कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा
ज्ञान का प्रकाश समाज तक पहुँचाना युवाओं का दायित्व -राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
व्यावहारिक तौर पर राजस्व आधारित मॉडल हो विकसित- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राजस्थान रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस 2026: प्रदेश में स्टार्टअप के लिए बेहतर ईकोसिस्टम विकसित कर रही हमारी सरकार- मुख्यमंत्री
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account