By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो फेज-2 का किया भूमि पूजन
    July 22, 2026
    जयपुर समेत 24 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, अगले 4-5 दिन तक मानसून रहेगा सक्रिय
    July 22, 2026
    30 सितंबर तक कराएं पालतू श्वान-बिल्ली का रजिस्ट्रेशन, नहीं तो रूपये 5000 तक जुर्माना
    July 22, 2026
    राजस्थान पुलिस ANTF का बड़ा एक्शन: डायमंड जुबली के पार पहुंचा आंकड़ा, 9 महीनों में 80 इनामी तस्कर गिरफ्तार
    July 22, 2026
    मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक ने SLBC समन्वय बैठक में दिए निर्देश, 190 बैंक शाखाओं पर होगी AI की पैनी नजर
    July 22, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: सैमसन, हुसैन और नूर ने दिलाई CSK को बड़ी जीत
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > सैमसन, हुसैन और नूर ने दिलाई CSK को बड़ी जीत
Sports

सैमसन, हुसैन और नूर ने दिलाई CSK को बड़ी जीत

RMT network
Last updated: April 24, 2026 7:11 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को वानखेड़े में 103 रनों से हराते हुए IPL 2026 में अपनी तीसरी जीत हासिल कर ली है। MI के लिए यह सीज़न की पांचवी और IPL इतिहास में रनों के लिहाज ने उनकी सबसे बड़ी हार है। संजू सैमसन (101*) ने सीज़न का दूसरा शतक लगाते हुए पहले बल्लेबाज़ी कर रही CSK को 207/6 के स्कोर तक पहुंचाया था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए MI की बल्लेबाज़ी बुरी तरह लड़खड़ा गई और पूरी टीम रनो पर ही ढेर हो गई।
CSK ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अच्छी शुरुआत की थी। उनके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (22) ने दूसरे ओवर में ही हार्दिक पंड्या को दो चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि, तीसरे ओवर की आख़िरी गेंद पर ग़ज़नफ़र ने उन्हें फंसा लिया। इसके बाद संजू सैमसन ने सरफ़राज़ ख़ान (14) के साथ केवल 16 गेंदों में 40 रनों की तेज़ साझेदारी की। पावरप्ले में CSK ने दो विकेट जरूर गंवाए, लेकिन उन्होंने 73 रन बना लिए। सैमसन और डेवाल्ड ब्रेविस (21) के बीच भी 17 गेंदों में 31 रनों की साझेदारी हुई।
11वें ओवर की आख़िरी गेंद पर ब्रेविस आउट हुए और फिर कार्तिक शर्मा ने दो बेहतरीन छक्के लगाए। सैमसन और उनके बीच 35 गेंदों में 43 रनों की साझेदारी हुई। एक छोर से विकेट गिर रहे थे, लेकिन सैमसन दूसरे छोर पर टिके हुए थे। 26 गेंदों में अपना पचासा पूरा करने वाले सैमसन ने पारी की आख़िरी गेंद पर चौका मारते हुए अपना शतक पूरा किया। 54 गेंदों में 101 रन बनाकर नाबाद लौटने वाले सैमसन ने 10 चौकों के अलावा छह छक्के भी जड़े।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी MI की शुरुआत बेहद ख़राब रही और दानिश मालेवर लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप साबित हुए। इंपैक्ट प्लेयर अकिल हुसैन ने पहले ओवर की आख़िरी गेंद पर मालेवर को चकमा दिया और बाहरी किनारा लेकर गेंद सैमसन के दस्तानों में चली गई। अगले ओवर में मुकेश चौधरी ने क्विंटन डी कॉक को क्लीन बोल्ड किया और इस तरह दूसरे ओवर में ही MI के ओपनर्स पवेलिटन लौट गए।
अगले ओवर की तीसरी गेंद पर हुसैन ने फिर एक खूबसूरत ऑफ़ स्पिन होती गेंद डाली और इस बार नमन धीर को फंसा लिया। धीर ने गेंद को लेग साइड में खेलना चाहा था, लेकिन वह हल्की सी टर्न होकर उनका ऑफ़ स्टंप उड़ा ले गई। आउट होने के बाद धीर का रिएक्शन जैसा था उससे समझ आ रहा था कि उन्हें ये गेंद एकदम समझ नहीं आई। 11 के स्कोर पर ही तीन विकेट गिर जाने के बाद MI पूरी तरह से दबाव में आ चुकी थी।
सूर्यकुमार यादव (36) और तिलक वर्मा (37) ने विकेटों के गिरने का सिलसिला तो रोका, लेकिन वे भी खुलकर रन नहीं बना पा रहे थे। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 56 गेंदों में 73 रनों की साझेदारी हुई और ऐसा लगा कि अब भले ही रन-रेट 13 से ऊपर हो चुका है, लेकिन MI के बल्लेबाज़ यहां से मैच बना सकते हैं। हालांकि, हुसैन अपना तीसरा ओवर लेकर आए और तिलक को क्लीन बोल्ड करते हुए उन्होंने इस साझेदारी का अंत किया।
अगले ओवर में नूर अहमद ने लगातार गेंदों पर हार्दिक पंड्या और शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को आउट करते हुए MI की उम्मीदों को समाप्त कर दिया था। नूर अपना हैट्रिक लेने में लेकिन सफल नहीं हो पाए। हुसैन ने अपने आख़िरी ओवर में सूर्यकुमार का विकेट निकाला। चार ओवर में उन्होंने केवल 17 रन देते हुए चार विकेट अपने नाम किए।

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी
Next Article E-Paper_(25-04-2026)

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो फेज-2 का किया भूमि पूजन
Jaipur
July 22, 2026
जयपुर समेत 24 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, अगले 4-5 दिन तक मानसून रहेगा सक्रिय
Jaipur
July 22, 2026
30 सितंबर तक कराएं पालतू श्वान-बिल्ली का रजिस्ट्रेशन, नहीं तो रूपये 5000 तक जुर्माना
Jaipur
July 22, 2026
राजस्थान पुलिस ANTF का बड़ा एक्शन: डायमंड जुबली के पार पहुंचा आंकड़ा, 9 महीनों में 80 इनामी तस्कर गिरफ्तार
Jaipur
July 22, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

458921
Your IP Address : 216.73.217.65

You Might Also Like

अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में सांसदों के प्रतिनिधि मंडल ने की स्पीकर ओम बिरला से भेंट, टीबी मैत्री क्रिकेट मैच के लिए किया आमंत्रित
भारत-पाकिस्‍तान तनाव के बीच बड़ा फैसला: बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को स्‍थगित करने का फैसला लिया
12 साल बाद स्पिनरों की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स को मिली वानखेड़े में जीत
IPL 2025 के लिए पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान बने श्रेयस अय्यर
बारिश ने बिगाड़ा राजस्थान रॉयल्स का काम: 22 मई को एलिमिनेटर मैच में RCB का सामना करेगी
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account