By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    4 जोडी रेलसेवाएं इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित
    September 1, 2026
    फेक बॉस बनकर ठगी कर रहे साइबर ठग, राजस्थान पुलिस ने जारी की ‘Boss Scam’ एडवाइजरी
    September 1, 2026
    जीएसटी चोरी पर वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई: जयपुर, जोधपुर और बाड़मेर में तीन प्रतिष्ठानों पर सर्वे-सर्च
    September 1, 2026
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने 150 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए
    August 31, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ
Jaipur

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ

RMT network
Last updated: July 17, 2026 6:25 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

ग्रीन कैंपस एवं स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में विश्वविद्यालय की एक और महत्वपूर्ण पहल
जयपुर
। विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए आधुनिक, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल सुविधाओं का निरंतर विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने परिसर में ईजी चार्ज (EZY Charge) कम्पनी द्वारा निर्मित अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है। यह इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन परिसर में हरित परिवहन (Green Mobility), स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy) तथा सतत विकास (Sustainable Development) को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस सुविधा का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद भालेराव द्वारा प्रशासनिक भवन के पार्किंग क्षेत्र में किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद भालेराव ने कहा कि राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय देश के सबसे सुंदर एवं सुव्यवस्थित परिसरों में से एक है तथा इसे सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल विकास के मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। परिसर में पहले से ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), सौर ऊर्जा संयंत्र, रूफटॉप सोलर सिस्टम तथा वर्षा जल संचयन जैसी अनेक हरित सुविधाएँ विकसित की जा चुकी हैं। इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन इसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने आगे बताया कि जहाँ सामान्यतः बाजार में ईवी चार्जिंग की दर लगभग ₹15 प्रति यूनिट है, वहीं विश्वविद्यालय यह सुविधा विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं परिसरवासियों को रियायती दर ₹13 प्रति यूनिट पर उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि परिसर विकास विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है तथा भविष्य में भी अनेक आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल सुविधाएँ विकसित की जाएँगी। हमारा लक्ष्य राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय को एक आदर्श हरित परिसर (Green Campus) के रूप में स्थापित करना है।
यह चार्जिंग स्टेशन विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा परिसर में आने वाले आगंतुकों के लिए एक साझा सुविधा के रूप में उपलब्ध रहेगा। उपयोगकर्ता निर्धारित मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इससे इलेक्ट्रिक वाहन उपयोगकर्ताओं को चार्जिंग के लिए परिसर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय, ऊर्जा एवं संसाधनों की बचत होगी।
वर्तमान समय में परिसर में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग निरंतर बढ़ रहा है। ऐसे में चार्जिंग स्टेशन की उपलब्धता विश्वविद्यालय समुदाय के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी तथा अधिकाधिक लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के लिए प्रेरित करेगी। इससे न केवल जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम होगी, बल्कि कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी और स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. अमरदीप शर्मा, वित्त अधिकारी श्री प्रदीप अग्रवाल सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारीगण, बड़ी संख्या में कर्मचारीगण, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी अनुराधा मित्तल ने किया।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भाजपा संगठन और सरकार चुनाव लड़ने के लिए पूर्णरूप से एक्टिव, अधिसूचना का इंतजार: मदन राठौड़
Next Article कृषि विभाग में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार: 600 अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन 20 से 23 जुलाई तक

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

4 जोडी रेलसेवाएं इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित
Jaipur
September 1, 2026
फेक बॉस बनकर ठगी कर रहे साइबर ठग, राजस्थान पुलिस ने जारी की ‘Boss Scam’ एडवाइजरी
Jaipur
September 1, 2026
जीएसटी चोरी पर वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई: जयपुर, जोधपुर और बाड़मेर में तीन प्रतिष्ठानों पर सर्वे-सर्च
Jaipur
September 1, 2026
रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
Entertainment Jaipur
September 1, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

498774
Your IP Address : 216.73.217.53

You Might Also Like

समीक्षा बैठक में आपसी सामंजस्य व समन्वय के साथ रेलवे कार्यों को लक्ष्यानुसार पूरा करने पर बल
वृन्दावन की असहाय महिलाओं की मदद के लिए आयोजित होगा चैरिटी कार्यक्रम
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह 12 जून को आरपीए में
प्रदेश की राजधानी जयपुर को गुलाबी नगरी और पर्यटन नगरी के साथ-साथ “स्वच्छता की नगरी” के नाम से भी जाना पहचाना जाएगा: के के गुप्ता
बर्ड्स और वेटलैंड्स के नाम रहेगा अनूठा उत्सव: जयपुर बर्ड फेस्टिवल 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account