By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    दीपावली के बाद वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी सौगात, 15 करोड़ की लागत से सीतावाली फाटक अंडरपास तैयार
    November 6, 2026
    विक्की के प्रेसिडेंट डॉ विजय कुमार बासोतीया की केरल के राज्यपाल ओम माथुर से शिष्टाचार भेंट
    November 5, 2026
    राष्ट्रीय गौरव के दो ऐतिहासिक आयोजनों में गूंजेगी जयपुर के रविंद्र उपाध्याय की आवाज़
    November 5, 2026
    सीकर में 15 नवंबर को होगा ‘तारा छाई रात’ का भव्य आयोजन
    November 5, 2026
    दिवाली कार्निवल में शहरवासी कर रहे है जमकर खरीददारी
    November 5, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    भाजपा ने किया सभी धर्मों का सम्मान और सनातन की रक्षा, कांग्रेस करती है तुष्टिकरण की राजनीति – सीपी जोशी
    April 17, 2024
    बड़ा फैसला: तेल अवीव के लिए Air India की उड़ानें 15 मई तक निलंबित
    May 1, 2024
    फसलों में कीटनाशकों के इस्‍तेमाल से देशभर में हो रही मौतें? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से याचिका पर मांगा जवाब
    May 18, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
    October 31, 2026
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सीकर में 15 नवंबर को होगा ‘तारा छाई रात’ का भव्य आयोजन
    November 5, 2026
    फैस्टिव फ्यूजन द गाला अवार्ड में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
    November 2, 2026
    आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में आयोजित, सलमान खान से लेकर करीना कपूर तक पहुंचे बॉलीवुड सितारे
    October 29, 2026
    शरद पूर्णिमा के अवसर पर म्यूजिकल इवेंट “चाँद चुरा के लाया हूँ” में उभरते गायक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
    October 26, 2026
    म्यूजिकल सफर इंडिया ने किए सफलतम 12 वर्ष पूरे: उस्ताद साबिर खान की मौजूदगी में सजे ‘म्यूजिकल मेलोडी सीजन-12’ के सुर
    October 26, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: प्राकृतिक न्याय का सिद्धांत ही है पूर्ण न्याय का आधार- राधेश्याम बत्रा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > प्राकृतिक न्याय का सिद्धांत ही है पूर्ण न्याय का आधार- राधेश्याम बत्रा
Jaipur

प्राकृतिक न्याय का सिद्धांत ही है पूर्ण न्याय का आधार- राधेश्याम बत्रा

RMT network
Last updated: February 18, 2026 7:28 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और गुणवत्ता का नया अध्याय
जयपुर।
राजस्व न्यायालयों में प्रचलित कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाए जाने तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रक्रियात्मक एवं विधिक पक्षों से भली-भांति अवगत कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक राजस्व प्रकरण में पारदर्शिता, विधिसम्मत प्रक्रिया एवं प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का विश्वास राजस्व न्याय प्रणाली में और सुदृढ़ हो। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाए, अनावश्यक स्थगन से बचा जाए तथा वादों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करना सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यशाला में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री राधेश्याम बत्रा ने मुख्य वक्ता के रूप में राजस्व अधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राजस्व न्यायालय आमजन के अधिकारों और भूमि संबंधी विवादों के समाधान का प्रमुख माध्यम हैं। अतः यह आवश्यक है कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण निष्पक्षता, पारदर्शिता और विधिसम्मत प्रक्रिया के अनुरूप समयबद्ध रूप से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण आदेश लेखन, सटीक तथ्य विश्लेषण एवं प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन प्रशासन की विश्वसनीयता को सुदृढ़ करता है।
उन्होंने राजस्व प्रकरणों के प्रभावी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए विभिन्न अधिनियमों एवं नियमों की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रक्रियात्मक त्रुटियों से बचने के उपाय बताए।
बत्रा ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत—दोनों पक्षों को सुनवाई का समुचित अवसर एवं कोई भी व्यक्ति अपने ही मामले में न्यायाधीश नहीं हो सकता को न्यायिक प्रक्रिया का मूल आधार बताया। उन्होंने वाद निस्तारण की मानक प्रक्रिया, साक्ष्य परीक्षण, आदेश लेखन की संरचना, तर्कसंगत निष्कर्ष एवं अपीलीय स्तर पर आदेश की स्थिरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने राजस्व न्यायालय नियमावली, सिविल प्रक्रिया संहिता के प्रमुख प्रावधानों तथा राजस्थान टीनेन्सी एक्ट एवं राजस्थान भू राजस्व अधिनियम के न्यायिक प्रावधानों का क्रमबद्ध विश्लेषण प्रस्तुत किया। साथ ही यह भी बताया कि आदेश स्पष्ट, कारणयुक्त एवं विधिसम्मत होने चाहिए, जिससे अपील या पुनरीक्षण की स्थिति में न्यायालय के निर्णय की वैधानिक मजबूती बनी रहे।
कार्यशाला के दौरान अभिलेख संधारण, समुचित नोटशीट लेखन, समन एवं नोटिस की विधिवत तामील, प्रकरणों की डिजिटल मॉनिटरिंग तथा लंबित मामलों की प्रभावी समीक्षा जैसे प्रशासनिक पहलुओं पर भी विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा विभिन्न जिज्ञासाएँ एवं व्यावहारिक समस्याएँ रखी गईं, जिनका समाधान विशेषज्ञ वक्ता द्वारा विस्तार से किया गया।
इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह पहल न केवल लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि आमजन के न्याय प्राप्ति के अधिकार को भी सशक्त बनाएगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में 384 युवाओं को मिला रोजगार व प्रशिक्षण का अवसर
Next Article सामुदायिक भवनों की बुकिंग सहित अन्य सेवाओं को पूर्णतः ऑनलाइन करने के दिए निर्देश

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दीपावली के बाद वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी सौगात, 15 करोड़ की लागत से सीतावाली फाटक अंडरपास तैयार
Jaipur
November 6, 2026
विक्की के प्रेसिडेंट डॉ विजय कुमार बासोतीया की केरल के राज्यपाल ओम माथुर से शिष्टाचार भेंट
Jaipur
November 5, 2026
राष्ट्रीय गौरव के दो ऐतिहासिक आयोजनों में गूंजेगी जयपुर के रविंद्र उपाध्याय की आवाज़
Jaipur
November 5, 2026
सीकर में 15 नवंबर को होगा ‘तारा छाई रात’ का भव्य आयोजन
Entertainment Jaipur
November 5, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

543524
Your IP Address : 18.97.9.169

You Might Also Like

राजस्थान में भर्तियों के लिए CET का नियम बदला:अब निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी
22 दिसंबर से खुल रहा श्याम धानी इंडस्ट्रीज लिमिटेड का IPO, प्राइस बैंड ₹ 70, ग्रेमार्केट में अभी से ही
श्री बालाजी शिक्षा समिति, जयपुर में डांडिया नाइट्स का भव्य आयोजन
यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन
प्रदेश में भी गैस, तेल तथा खाद्य सामग्री की कोई कमी नहीं: मदन राठौड
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account