By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राजस्थान में मानसून फिर मेहरबान, 4 दिन भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट
    July 23, 2026
    गुरुपूर्णिमा महोत्सव में गूंजे सकारात्मक जीवन के संदेश, किरीट भाईजी ने कहा- चिंता नहीं, खुशियों के लिए मिला है जीवन
    July 23, 2026
    राजस्थान पुलिस में कांट्रेक्ट बेसिस पर 5 यंग प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती
    July 23, 2026
    जयपुर में यातायात सुधार की बड़ी पहल: एआई और स्मार्ट तकनीक से होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, चौराहों पर दिखेंगे पेंडिंग चालान
    July 23, 2026
    राजस्थान ANTF का ‘ऑपरेशन मदार्कभ’: तीन राज्यों में फैले नशे के साम्राज्य का मुख्य सूत्रधार चित्तौड़गढ़ से दबोचा
    July 23, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: जयपुर में यातायात सुधार की बड़ी पहल: एआई और स्मार्ट तकनीक से होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, चौराहों पर दिखेंगे पेंडिंग चालान
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > जयपुर में यातायात सुधार की बड़ी पहल: एआई और स्मार्ट तकनीक से होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, चौराहों पर दिखेंगे पेंडिंग चालान
Jaipur

जयपुर में यातायात सुधार की बड़ी पहल: एआई और स्मार्ट तकनीक से होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, चौराहों पर दिखेंगे पेंडिंग चालान

RMT network
Last updated: July 23, 2026 6:23 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर। जयपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बुधवार को जेडीए कमिश्नर सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में जेडीए में आयोजित 96वीं ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में शहर के विभिन्न यातायात प्रोजेक्ट्स, अतिक्रमण हटाने और तकनीकी सुधारों पर लिए गए इन दूरगामी निर्णयों से जबर्दस्त सकारात्मक बदलाव आने की सम्भावना है।
पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ की उपलब्धता पर विशेष फोकस—
बैठक में राहगीरों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है कि फुटपाथ केवल पैदल चलने वालों के लिए उपलब्ध होने चाहिए। फुटपाथों और सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए जेडीए की प्रवर्तन शाखा द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। शहर के फुटपाथों पर अवैध रूप से संचालित डेयरी बूथों को हटाया जाएगा। विभिन्न मार्गों पर आवासीय एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठाानों द्वारा बनाए गए रैंप और सीढ़ियों के कारण फुटपाथ घिर गए हैं, उन्हें हटाकर राहगीरों के लिए सुरक्षित फुटपाथ सुनिश्चित किया जाएगा।
एरिया ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान (ATMP) और सिग्नल-फ्री आंतरिक सड़कें—
जयपुर में शहरी यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुगम और नागरिकों के अनुकूल बनाने के लिए एरिया ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू किया जा रहा है। ट्रैफिक मैनेजमेंट के इस नए इवोल्यूशन (जंक्शन से कॉरिडोर और फिर एरिया तक) के तहत कार्य किए जायेंगे।
प्रस्ताव के अनुसार पैदल यात्रियों के लिए बाधारहित और सुरक्षित निरंतर (Continuous) फुटपाथ विकसित किए जाएंगे, जहां सड़क और वॉकवे के बीच स्पष्ट अलगाव (ग्रीन मेश फेंस) और सुरक्षा के लिए लो-लेवल लाइटिंग होगी। सड़कों को हरित पट्टियों, जिम उपकरणों, साइकिल ट्रैक, बैठने की जगहों, संकेतकों एवं अन्य शहरी सुविधाओं से अधिक आकर्षक और उपयोगी बनाया जाएगा।
इसके साथ ही नेटवर्क मोबिलिटी के तहत उपयुक्त चौराहों पर आकर्षक रोटरी (Roundabout) विकसित कर आंतरिक सड़कों पर यातायात को बिना ट्रैफिक सिग्नल के सुचारु रूप से संचालित करने की योजना है। इस पहल का उद्देश्य पैदल आवागमन को बढ़ावा देना, यातायात जाम और प्रतीक्षा समय को कम करना, सड़क सुरक्षा में सुधार लाना तथा जयपुर में आधुनिक शहरी परिवहन व्यवस्था विकसित करना है।
अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर सख्ती, जेडीए चलाएगा अभियान—
शहर के प्रमुख मॉल्स की बेसमेंट पार्किंग से अवैध अतिक्रमण और व्यावसायिक गतिविधियों को हटाकर उन्हें केवल पार्किंग के लिए आरक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही एस.एल. मार्ग पर स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होटलों और अस्पतालों द्वारा रैंप, सीढ़ियां और जालियां लगाकर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ भी नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।
फ्लाईओवर के नीचे किए जायेंगे ​पार्किंग स्थल विकसित—
जयपुर में स्थित फ्लाईओवर के नीचे के अव्यवस्थित हिस्से को सुव्यवस्थित पार्किंग स्थान के रूप में तब्दील किए जाने पर चर्चा की गई। जिससे रिक्त पडे स्थान का सदुपयोग किया जा सके। इसके साथ—साथ ऐसे स्थानों पर आकर्षक हेरिटेज लुक में विकास करते हुए प्लांटर्स, कियोस्क व उचित लाइटिंग के साथ बेहतरीन सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा की गई। प्रस्ताव तैयार कर आगामी बैठक में रखे जाने के निर्देश दिये।
ई-रिक्शा का जोनवार संचालन और स्मार्ट प्रबंधन—
ई-रिक्शा प्रबंधन के तहत शहर में संचालित लगभग 50 हजार ई-रिक्शा के सुचारू संचालन के लिए शहर को 7 अलग-अलग जोनों में विभाजित किया गया है। आमजन एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस क्यूआर कोड में आपातकालीन एसओएस अलर्ट की सुविधा भी जोड़ी गई है।
एआई तकनीक से ट्रैफिक मॉनिटरिंग—
यातायात प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) तकनीक से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान की जाएगी। चौराहों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर वाहनों के पेंडिंग चालान प्रदर्शित किए जाएंगे।
यातायात पुलिस के लिए समस्त सुविधाओं से लेस यातायात बूथ—
आधारभूत संरचना और पुलिस संसाधनों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस के लिए अलग वॉशरूम सुविधा वाले हेरिटेज लुक के नए डिजाइन के पुलिस बूथ को स्वीकृति प्रदान की गई है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राजस्थान ANTF का ‘ऑपरेशन मदार्कभ’: तीन राज्यों में फैले नशे के साम्राज्य का मुख्य सूत्रधार चित्तौड़गढ़ से दबोचा
Next Article राजस्थान पुलिस में कांट्रेक्ट बेसिस पर 5 यंग प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राजस्थान में मानसून फिर मेहरबान, 4 दिन भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट
Jaipur
July 23, 2026
गुरुपूर्णिमा महोत्सव में गूंजे सकारात्मक जीवन के संदेश, किरीट भाईजी ने कहा- चिंता नहीं, खुशियों के लिए मिला है जीवन
Jaipur
July 23, 2026
राजस्थान पुलिस में कांट्रेक्ट बेसिस पर 5 यंग प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती
Jaipur
July 23, 2026
राजस्थान ANTF का ‘ऑपरेशन मदार्कभ’: तीन राज्यों में फैले नशे के साम्राज्य का मुख्य सूत्रधार चित्तौड़गढ़ से दबोचा
Jaipur
July 23, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

462372
Your IP Address : 216.73.217.65

You Might Also Like

माता पिता की सेवा से भगवान प्रसन्न होते हैं: श्री मृदुल कृष्ण गोस्वामी महाराज
8 नवंबर को आरआईसी में होगा जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन
हमारा लक्ष्य राजस्थान सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अग्रणी बनाना है : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
एम.सेण्ड इकाइयों के 109 प्लॉटों का डेलिनियेशन कर ऑक्शन होगा – प्रमुख शासन सचिव, माइन्स
जेडीए 2500 से अधिक भूखण्डों की विभिन्न स्कीम्स करेगा लांच
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account