By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    करदाताओं को बड़ी राहत: बकाया गृहकर पर मूल राशि में 50 प्रतिशत तक छूट, शास्ति में शत-प्रतिशत
    October 8, 2026
    एसबीआई ने एसएमएस अस्पताल को ₹91.76 लाख की अत्याधुनिक कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन प्रदान की
    October 8, 2026
    पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से बढ़ रहा है राजस्थान: भजनलाल शर्मा
    October 8, 2026
    अजमेर महिला जेल से बंदियों को अवैध रूप से घर ले जाने वाली निलंबित जेलर कोटा से गिरफ्तार
    October 8, 2026
    KT द्वारा जयपुर में आयोजित ऐतिहासक हेयर एंड ब्यूटी कॉन्फ्रेंस में 5,000 से अधिक सैलून मालिक एक मंच पर जुटे
    October 8, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख
    April 19, 2024
    अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में पांच कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
    May 3, 2024
    मानसून की 9 जून के बाद दिल्ली-मुंबई में होगी एंट्री
    May 20, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
    जया गुप्ता बनी वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026, नेहा शर्मा बनी वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रीमियम कैटेगरी की विनर बनी रेणु वर्मा
    September 30, 2026
    17 अक्टूबर से गुलाबी नगर के EP में खनकेंगे डांडिया; डांडिया महारास में 101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की महाआरती
    September 30, 2026
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: ग़लत निर्णय लेने के चलते पाकिस्तान को मिली हार- गैरी कर्स्टन
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > ग़लत निर्णय लेने के चलते पाकिस्तान को मिली हार- गैरी कर्स्टन
Sports

ग़लत निर्णय लेने के चलते पाकिस्तान को मिली हार- गैरी कर्स्टन

RMT network
Last updated: June 10, 2024 7:18 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। पाकिस्तान टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने कहा है कि ग़लत निर्णयों के चलते उनकी टीम को भारत के ख़िलाफ़ हार झेलनी पड़ी। कर्स्टन ने कहा कि 40 ओवरों के खेल में पाकिस्तान 35 ओवरों तक भारत से आगे था लेकिन अंत में वह जीत की दहलीज़ पार नहीं कर पाया। जबकि कप्तान बाबर आज़म ने कहा कि मिडिल ओवर्स में पाकिस्तान की ख़राब बल्लेबाज़ी एक बार फिर उनकी टीम की हार का कारण बनी। हालांकि कर्स्टन ने कहा कि उन्हें लगा था कि 120 का लक्ष्य हासिल करना पाकिस्तान के लिए उतना आसान नहीं होगा। भारत को पाकिस्तान ने 119 के स्कोर पर समेट दिया था लेकिन ख़ुद पाकिस्तान पूरे 20 ओवर खेलने के बावजूद 113 रन ही बना पाया।
कर्स्टन ने कहा, “यह हार निश्चित तौर पर निराशाजनक है। मुझे लगा था कि 120 का लक्ष्य विशेषकर भारत के सामने हासिल करना इतना आसान नहीं रहने वाला है। लेकिन मुझे लगता है जब हम 72/2 थे और अंतिम छह या सात ओवर बचे हुए थे तब तक गेम हमारे नियंत्रण में था। उस स्थिति से जीत हासिल ना कर पाना निराशाजनक है।”
कर्स्टन से जब पूछा गया कि उनके अनुसार कब मैच पाकिस्तान के हाथ से फिसल गया तब उन्होंने कहा, “शायद हमने सही निर्णय नहीं लिए। हमने गेम के महत्वपूर्ण चरणों में ग़लत निर्णय लिए और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आप पर यह चीज़ें भारी पड़ती हैं। रिज़वान ने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया। विकेट बल्लेबाज़ी के लिए आसान नहीं थी, इसके बावजूद हमने चेज़ को अच्छे मैनेज किया था लेकिन अंत में यह मैच हमारे हाथ से फिसल गया।”
मोहम्मद रिज़वान जसप्रीत बुमराह की नई स्पेल की पहली गेंद पर ही स्लॉग करने गए और अपना विकेट गंवा बैठे। बुमराह जब 15वां ओवर डालने आए थे तब पाकिस्तान को अंतिम छह ओवरों में 40 रनों की दरकार थी।
बाहर ने कहा, “हम सामान्य तरह से खेलने की सोच रहे थे। पहले छह ओवरों को भुना चाहते थे और 40-45 रन बनाना चाहते थे लेकिन हम इसे अमली जामा नहीं पहना पाए और पहले 10 ओवर के बाद हमने इस तरह की ग़लती एक बार फिर दोहराई।”
पाकिस्तान ने मिडिल ओवर्स (6.1-15.6) के दौरान 29 डॉट गेंदें खेली और इस दौरान उनके बल्लेबाज़ 50 रन ही बना पाए जबकि उन्हें तीन विकेट भी गंवानी पड़ी। बाबर भी मानते हैं कि अधिक डॉट गेंदें खेलना पाकिस्तान को भारी पड़ गया।
कर्स्टन ने कहा, “हमारे पास इस टूर्नामेंट में वापसी करने के लिए अभी भी मौक़ा है। हम अभी भी इस उम्मीद में हैं कि चीज़ें हमारे पक्ष में जाएंगी। ज़ाहिर तौर पर इसके लिए हमें अभी की तुलना में काफ़ी बेहतर क्रिकेट खेलनी होगी। यह मैच 35 ओवरों तक हमारे नियंत्रण में था। हर कोई इस हार का ज़िम्मेदार है और हम इसकी ज़िम्मेदारी लेते हैं। अभी मुझे 12 दिन ही हुए हैं इसलिए अभी तो मुझे इन खिलाड़ियों को समझना भी बाक़ी है कि वो क्या चाहते हैं।”

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारत बनाम पाकिस्तान: बुमराह-सिराज-हार्दिक ने हारे हुए मैच में भारत को दिलाई जीत
Next Article जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में राजस्थान के 4 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री भजनलाल ने जताया दुख

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

करदाताओं को बड़ी राहत: बकाया गृहकर पर मूल राशि में 50 प्रतिशत तक छूट, शास्ति में शत-प्रतिशत
Jaipur
October 8, 2026
एसबीआई ने एसएमएस अस्पताल को ₹91.76 लाख की अत्याधुनिक कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन प्रदान की
Jaipur
October 8, 2026
जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
Entertainment
October 8, 2026
पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से बढ़ रहा है राजस्थान: भजनलाल शर्मा
Jaipur
October 8, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

501958
Your IP Address : 18.97.14.84

You Might Also Like

चार दिन पहले शुरू होगी चैंपियंस ट्रॉफ़ी फ़ाइनल के टिकटों की बिक्री
भारतीय टीम के नए कोच बने गौतम गंभीर
भारत-इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट के लिए न्यूनतम 8400 रूपये की टिकट के लिए MCC की हो रही आलोचना
सैम करन ने ख़राब किया राजस्‍थान रॉयल्‍स का गणित
जयपुर की बेटी तिथी मुंदडा ने नॉर्थ रीजन चैंपियनशिप ISSO 2026 में जयपुर का नाम किया रोशन, बनीं ‘ वैल्यू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account