By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी: फोन में सेव डेटा बन सकता है साइबर ठगी का बड़ा कारण
    August 5, 2026
    लायंस क्लब; नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार, प्रीति सक्सेना बनी प्रेसिडेंट
    August 5, 2026
    जीवनसाथी ऐप पर हुई थी पहचान, खुद को दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बताकर बनाया शिकार; कोटा पुलिस ने यूपी से दबोचा
    August 5, 2026
    रेलवे की डिजिटल कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं तकनीक-सक्षम बनाने पर हुआ व्यापक विचार-विमर्श
    August 5, 2026
    रामेश्वरम के लिए दूसरी तीर्थ स्पेशल ट्रेन रवाना, 970 वरिष्ठ नागरिकों ने भरी आस्था की उड़ान
    August 5, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: रामेश्वरम के लिए दूसरी तीर्थ स्पेशल ट्रेन रवाना, 970 वरिष्ठ नागरिकों ने भरी आस्था की उड़ान
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > रामेश्वरम के लिए दूसरी तीर्थ स्पेशल ट्रेन रवाना, 970 वरिष्ठ नागरिकों ने भरी आस्था की उड़ान
Jaipur

रामेश्वरम के लिए दूसरी तीर्थ स्पेशल ट्रेन रवाना, 970 वरिष्ठ नागरिकों ने भरी आस्था की उड़ान

RMT network
Last updated: August 5, 2026 7:55 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार द्वारा बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाने के उद्देश्य से चलाई जा रही ‘वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026’ के तहत मंगलवार को राजधानी जयपुर के ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम के लिए दूसरी विशेष ट्रेन रवाना हुई। इस पावन यात्रा को प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन के रवाना होते ही पूरा स्टेशन ‘जय श्री राम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।
इस विशेष ट्रेन के जरिए जयपुर संभाग के कुल 970 वरिष्ठ नागरिक रामेश्वरम और मदुरई के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य की देखभाल के लिए ट्रेन प्रभारी, अनुदेशक और मेडिकल स्टाफ सहित 30 अधिकारियों-कर्मचारियों का दल भी साथ गया है। इस प्रकार कुल 1000 यात्री इस सफर का हिस्सा बने हैं। देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने बताया कि इस ट्रेन में सबसे अधिक दौसा जिला के 528 तीर्थयात्री रवाना हुए हैं। इसके अलावा खैरथल-तिजारा जिले से 316 वरिष्ठ नागरिक यात्रा पर गए हैं। वहीं, जयपुर जिले के 126 बुजुर्ग इस पावन सफर का लाभ उठा रहे हैं।
“बुजुर्गों के सपनों को साकार कर रही है सरकार”
इस अवसर पर देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा, “राज्य सरकार प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। यह यात्रा केवल एक सफर नहीं है, बल्कि हमारे बुजुर्गों की जीवनभर की आस्था और इच्छा को पूरा करने का एक पवित्र प्रयास है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप देवस्थान विभाग यात्रियों की सुरक्षा, भोजन और ठहरने के विश्वस्तरीय इंतजाम सुनिश्चित कर रहा है, ताकि हमारे अभिभावक स्वरूप बुजुर्गों को पूरी यात्रा में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सभी यात्रियों को मंगलमय और सुखद यात्रा की शुभकामनाएं भी दी।
ऐसा रहेगा 8 दिवसीय यात्रा का पूरा शेड्यूल—
ढेहर का बालाजी स्टेशन से मंगलवार को रवाना हुई यह विशेष ट्रेन दक्षिण भारत के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग और धामों का दर्शन कराएगी। 06 अगस्त को ट्रेन रामेश्वरम पहुंचेगी, जहाँ तीर्थयात्री भगवान रामेश्वरम के दर्शन करेंगे। रामेश्वरम में यात्रियों के लिए एक दिन का विशेष ठहराव रखा गया है। अगले दिन सभी यात्रियों को ट्रेन से मदुरई ले जाया जाएगा, जहाँ वे विश्व प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। दर्शन और धार्मिक अनुष्ठानों को पूरा करने के बाद यह ट्रेन 11 जुलाई को वापस जयपुर लौटेगी।
स्टेशन पर मौजूद बुजुर्गों के चेहरे पर तीर्थ यात्रा पर जाने की खुशी और सरकार के प्रति आभार साफ नजर आ रहा था। विदाई के समय देवस्थान विभाग द्वारा यात्रियों का माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त जयपुर प्रथम रतनलाल योगी, जयपुर द्वितीय महेंद्र देवतवाल, आईआरसीटीसी के केके शर्मा, सहकारिता प्रकोष्ठ के सुनील कुमावत, मन की बात कार्यक्रम के पाली जिला संयोजक शिवराज सिंह बिठिया, पार्षद सुरेश जांगिड़, भवानी निकेतन शिक्षा समिति के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह, सचिव सुदर्शन सिंह, विधानगर के मण्डल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, जयंत कुमावत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बुमराह की जगह आक़िब नबी को पहली बार भारतीय टीम में बुलावा
Next Article रेलवे की डिजिटल कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं तकनीक-सक्षम बनाने पर हुआ व्यापक विचार-विमर्श

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी: फोन में सेव डेटा बन सकता है साइबर ठगी का बड़ा कारण
Jaipur Uncategorized
August 5, 2026
लायंस क्लब; नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार, प्रीति सक्सेना बनी प्रेसिडेंट
Jaipur
August 5, 2026
जीवनसाथी ऐप पर हुई थी पहचान, खुद को दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बताकर बनाया शिकार; कोटा पुलिस ने यूपी से दबोचा
Jaipur
August 5, 2026
रेलवे की डिजिटल कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं तकनीक-सक्षम बनाने पर हुआ व्यापक विचार-विमर्श
Jaipur
August 5, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

470324
Your IP Address : 216.73.216.239

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने ली पशु रोग नियंत्रण को लेकर उच्चस्तरीय बैठक: कोई भी पशु टीकाकरण से वंचित नहीं रहे, अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करें
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वी.डी.एन. फाउंडेशन के दीपावली कार्निवाल के पोस्टर का किया विमोचन
पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत 14 लाख 25 हजार राशि का अवार्ड किया गया पारित
एमडी बनाने वाला 7.3 किलो प्रतिबंधित केमिकल जब्त; 5.60 करोड़ की अंतरराष्ट्रीय खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
राजस्थान आवासन मंडल सांगानेर तहसील के ग्राम सिरोली में विकसित करेगा आवासीय योजना- मण्डल अध्यक्ष
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account