जयपुर। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी रेलसेवाओं में वातानुकुलित श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 22491/22492, जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 16.08.26 से 31.08.26 तक एवं दिल्ली से दिनांक 17.08.26 से 01.09.26 तक 01 थर्ड एसी व 01 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाडी संख्या 14723/14724, हिसार-तिरूपति-हिसार रेलसेवा में हिसार से दिनांक 22.08.26 से 29.08.26 तक एवं तिरूपति से दिनांक 24.08.26 से 31.08.26 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
यात्रियों की सुविधा डिब्बों की अस्थाई बढोतरी, 2 जोडी रेलसेवाओं में बढाये वातानुकुलित श्रेणी के डिब्बे

