जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित “जेन-नेक्स्ट भारत स्टार्टअप समिट- जयपुर संस्करण- ने देश के उभरते स्टार्टअप परिदृश्य को एक नई दिशा प्रदान करते हुए नवाचार, निवेश और उद्यमिता के संगम का प्रभावशाली उदाहरण प्रस्तुत किया। सुबह से शुरू हुए इस भव्य आयोजन में लगभग एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें युवा उद्यमी, स्टार्टअप संस्थापक, निवेशक, नीति-निर्माता, शिक्षाविद और उद्योग विशेषज्ञ शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन और स्वागत संबोधन के साथ हुई, जहां एसीआईसी-वीजीयू के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव शर्मा ने राजस्थान को उभरते हुए स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इस तरह के मंच युवाओं को न केवल विचार देने बल्कि उन्हें वास्तविक व्यवसाय में बदलने का अवसर प्रदान करते हैं। इसके पश्चात इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के स्टार्टअप हब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पन्नीरसेल्वम मदनागोपाल ने अपने मुख्य वक्तव्य में “जेनिसिस” दृष्टिकोण को प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारत अब वैश्विक नवाचार मानचित्र पर अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार है और सरकार का लक्ष्य है कि टियर-२ और टियर-३ शहरों में स्टार्टअप्स को सशक्त बनाकर उन्हें वैश्विक स्तर तक पहुंचाया जाए। उन्होंने इस अवसर पर यह भी घोषणा की कि टियर-२ शहरों के स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए लगभग एक सौ करोड़ रुपये के निवेश और सहयोग का रोडमैप तैयार किया गया है, जिससे स्थानीय नवाचार को नई गति मिलेगी।
जेन-नेक्स्ट भारत स्टार्टअप समिट का भव्य आयोजन, स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मिला नया मंच

TAGGED:Jaipur
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -
