By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रक्षाबंधन के त्यौहार पर यात्रियों को मिलेगी राहत, उत्तर पश्चिम रेलवे ने किए व्यापक प्रबंध
    August 14, 2026
    कृषक प्रेमचंद की खुली किस्मत: मुख्यमंत्री से संवाद ने बनाया ब्रांड एम्बेसडर
    August 14, 2026
    ज्योतिपुंज मॉडर्न हाई स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस
    August 14, 2026
    ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ का बड़ा प्रहार: 4.31 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज, 5.21 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट
    August 14, 2026
    एसडीआरएफ गाडोता में गरिमामय सम्मान समारोह: एडीजी रूपिन्दर सिंघ ने 29 अधिकारियों व जवानों को दिए पदक
    August 14, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: कृषक प्रेमचंद की खुली किस्मत: मुख्यमंत्री से संवाद ने बनाया ब्रांड एम्बेसडर
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > कृषक प्रेमचंद की खुली किस्मत: मुख्यमंत्री से संवाद ने बनाया ब्रांड एम्बेसडर
Jaipur

कृषक प्रेमचंद की खुली किस्मत: मुख्यमंत्री से संवाद ने बनाया ब्रांड एम्बेसडर

RMT network
Last updated: August 14, 2026 4:58 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

मिलेंगे 11हजार रूपये प्रति माह
कृषक प्रेमचंद कपाया की जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति प्रतिबद्धता बनी पहचान, अब प्रदेशभर के किसानों को देंगे प्रशिक्षण
जयपुर।
मेहनत, नवाचार और खेती के प्रति समर्पण जब समाजहित की भावना से जुड़ता है तो एक किसान की पहचान पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन जाती है। उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक प्रेमचंद कपाया की कहानी इसका जीवंत उदाहरण है।
माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में झाड़ोल में आयोजित रात्रि ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में प्रेमचंद कपाया ने जैविक, पारंपरिक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ने के संबंध में अपने महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए।
मुख्यमंत्री की उदारता: संवाद करने वाले कृषक को बनाया ब्रांड एम्बेसडर
कृषक के अनुभव और सुझावों ने चौपाल में उपस्थित माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को प्रभावित किया। उनके निर्देशानुसार कृषि विभाग, राजस्थान सरकार ने प्रेमचंद कपाया को “किसान ब्रांड एम्बेसडर” एवं ट्रेनर के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया। यह उपलब्धि न केवल कपाया के लिए गौरव का विषय है, बल्कि प्रदेश के उन किसानों के लिए भी प्रेरणा है जो कृषि में नवाचार और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदान किया नियुक्ति पत्र
उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रगतिशील कृषक प्रेमचंद कपाया को कृषि विभाग, राजस्थान सरकार की ओर से “किसान ब्रांड एम्बेसडर” एवं ट्रेनर के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
इस अवसर ने एक किसान की मेहनत और अनुभव को सरकारी स्तर पर पहचान मिलने की मिसाल कायम की। श्री कपाया अब अपने अनुभव और ज्ञान को केवल अपने खेत तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि प्रदेश के किसानों के बीच पहुंचाकर खेती को अधिक टिकाऊ, लाभकारी और पर्यावरण अनुकूल बनाने में योगदान देंगे।
अब प्रदेशभर में किसानों को देंगे प्रशिक्षण
“किसान ब्रांड एम्बेसडर” एवं ट्रेनर के रूप में श्री प्रेमचंद कपाया राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों को जैविक, पारंपरिक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करेंगे।
वे किसानों के साथ संवाद, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं कार्यशालाओं के माध्यम से खेती की उन्नत एवं टिकाऊ तकनीकों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा कृषि में नवाचारों को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस कार्य के लिए रामशांताय जैविक कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र, कोटा द्वारा उन्हें नियत मासिक 11,000 का मानदेय प्रदान किया जाएगा।
एक किसान की सफलता, हजारों किसानों के लिए प्रेरणा
प्रेमचंद कपाया की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि खेत में अर्जित व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव भी कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव का आधार बन सकता है। उन्होंने अपने अनुभवों को किसानों के हित में साझा करने का जो प्रयास किया, उसे राज्य सरकार ने पहचान दी और अब उन्हें प्रदेश के किसानों तक प्राकृतिक एवं जैविक खेती का संदेश पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनकी यह यात्रा “किसान से किसान तक ज्ञान” के प्रभावी मॉडल को मजबूत करती है, जिसमें किसान स्वयं अपने अनुभवों के आधार पर दूसरे किसानों को प्रेरित एवं प्रशिक्षित करते हैं।
टिकाऊ खेती की दिशा में राजस्थान का मजबूत कदम
राजस्थान सरकार किसानों की आय बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा टिकाऊ कृषि व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
प्रेमचंद कपाया की नियुक्ति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे प्रदेश में जैविक, पारंपरिक एवं प्राकृतिक खेती के प्रसार, किसानों को नवाचारों से जोड़ने तथा कृषि को अधिक टिकाऊ एवं समृद्ध बनाने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।
झाड़ोल की ग्राम विकास चौपाल से शुरू हुआ यह सफर अब प्रदेशभर के खेतों तक पहुंचेगा, जहां एक किसान का अनुभव, हजारों किसानों के लिए नई राह दिखाएगा।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ज्योतिपुंज मॉडर्न हाई स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस
Next Article रक्षाबंधन के त्यौहार पर यात्रियों को मिलेगी राहत, उत्तर पश्चिम रेलवे ने किए व्यापक प्रबंध

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ विनय कुमारकर्नाटक के मुख्य कोच बने
Sports
August 14, 2026
रक्षाबंधन के त्यौहार पर यात्रियों को मिलेगी राहत, उत्तर पश्चिम रेलवे ने किए व्यापक प्रबंध
Jaipur
August 14, 2026
ज्योतिपुंज मॉडर्न हाई स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस
Jaipur
August 14, 2026
ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ का बड़ा प्रहार: 4.31 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज, 5.21 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट
Jaipur
August 14, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

482692
Your IP Address : 216.73.217.59

You Might Also Like

आस्था, तकनीक और सेवा का महाकुंभ: खाटूधाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, राजस्थान पुलिस ने बनाया सुरक्षा का अभय कवच
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कीबैठक में अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अतिवृष्टि और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया
सूर्य नमस्कार में फिर सिरमौर बना राजस्थान, शिक्षा मंत्री ने ग्रहण किया विश्व कीर्तिमान का प्रमाण पत्र
स्वच्छता की जिम्मेदारी नगर निगम ग्रेटर के साथ – साथ नगर निगम ग्रेटर के प्रत्येक नागरिक की भी हैं – डॉ सौम्या गुर्जर
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account