जयपुर। ऑल इंडिया एससी/ एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन, जयपुर मण्डल (उत्तर पश्चिम रेलवे) की मण्डल कार्यकारिणी के चुनाव आज दिनांक 28.7.2024 को जयपुर रेलवे स्टेशन स्थित एसोसिएशन के मण्डल कार्यालय, में सम्पन्न हुये। एसोसिएशन के ज़ोनल कोषाध्यक्ष घासी राम नरेडिया, मुख्य चुनाव अधिकारी एवं रामलाल मीना सहायक चुनाव अधिकारी ने उक्त चुनाव प्रक्रिया को लोकतांत्रिक ढंग से शांतिपूर्ण संपन्न करवाते हुए रामसिंह, मुख्य कार्यालय अधीक्षक जयपुर को मण्डल अध्यक्ष , हजारी लाल मीना, मुख्य कार्यालय अधीक्षक जयपुर को मण्डल कार्यकारी अध्यक्ष, चरणदास मीना सीसीसीआर को मण्डल सचिव, प्रेमचन्द वर्मा सीसीसीआर फुलेरा को मण्डल अतिरिक्त सचिव एवं रामबाबू लाल डीसीएमआई जयपुर को मण्डल कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।* इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ज़ोनल सचिव बी एल बैरवा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर बधाई दी एवं संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हाल ही में महाप्रबंधक व प्रमुख मुख्य कार्मिक के साथ ज़ोनल स्तर पर संपन्न हुई अनौपचारिक बैठक में लगभग 70% मामलों का निपटारा हो गया है तथा लंबित मामलों पर भी शीघ्र कार्यवाही होगी।एसोसिएशन रेलवे बोर्ड स्तर पर भी अनौपचारिक बैठक आयोजित करने जा रही है जिसमें कुछ लंबित नीतिगत मामलों पर चर्चा होगी। नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष राम सिंह ने उपस्थित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार प्रकट किया।
एससी/एसटी रेलवे एसोसिएशन, जयपुर मण्डल के चुनाव संपन्न

TAGGED:Jaipur
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

