जयपुर। शहर में 23 अगस्त को शहर के एक होटल में म्यूजिकल गेट टुगेदर आओ झूमें गायें का सफल आयोजन किया गया। जिसमें भारत भर से आये क्लाकारों नें पहली बार मंच पर अपनी प्रस्तुतियाँ दी। इस इवेंट की थीम रोमांटिक और बारिस के मौसम पर रही।

RHYTHM SUTRA के फाउंडर देवेन्द्र कुमावत (Rj Dev) और कोकिला जैन ने बताया कि हमनें पहली बार इस इवेंट में उन कलाकारों को मंच दिया हैं जिन्होंने इससे पहले कभी भी स्टेज पर नहीं गाया है. साथ ही कुछ प्रोफेशनल सिंगर भी इस इवेंट में इन कलाकारों का उत्साहवर्धन करने आए.करीब 35 स्थानीय कलाकारों ने भी खुले दिल से उन सभी कलाकारों को प्रोत्साहित करने का प्रण लिया और अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियाँ दी।

मुंबई से ईश्वरी लॉर्सन , दिल्ली से जमशेद अली , आगरा से मनोज अग्रवाल और सोनिया गुप्ता , ग्वालियर से मीनाक्षी सचदेवा , मेरठ से रविन्द्र कुमार , देहरादून से अरुणा शर्मा , जोधपुर से वन्दना शर्मा , बीकानेर से पंडित रविशंकर श्रीमाली,गुजरात से महेश पटेल, भरतपुर से सुबोध सोनी, अलवर से भुवनेश पारीक और स्थानीय कलाकारों नें मंच साझा किया. इस इवेंट में अति विशिष्ट अतिथि सुनिल कुमार रहे जो अंडमान निकोबार से खास इस प्रोग्राम के लिए आये।


मुख्य अतिथि सुधीर माथुर नें दीप प्रज्ज्वलन करके इस कार्यक्रम की शुरुआत की और आयोजकों को बधाई दी. विशिष्ट अतिथियों में चंद्रप्रकाश गुप्ता हरि शंकर मीणा,किशन कुमावत,राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा,रेखा परिहार, नीलिमा कुमावत, हरिशंकर व्यास, हुकम सिंह, महेश रजवाड़ा नें इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.आमंत्रित मेहमानों में विजेन्द्र पाठक,सपना पाठक,मिनाक्षी सिंह देवेन्द्र राजावत, चंद्रशेखर शर्मा आदि रहे, प्रोफेशनल गायिका अंजलि वर्मा नें अपनी प्रस्तुति से सबको प्रोत्साहित किया,विशिष्ट अतिथि और राजस्थानी फ़िल्म अभिनेत्री रेखा परिहार नें भी एक खूबसूरत गीत सुनाया, प्रोफेशनल कलाकार रंजीत रजवाड़ा के पिता और विशिष्ट अतिथि संगीत गुरु महेश रजवाड़ा नें म्यूजिक के टिप्स दिए।


आकाश कुमार के म्यूजिक सिस्टम नें प्रोग्राम में चार चाँद लगाए, फोटोग्राफी अरुण कुमावत नें की RHYTHM SUTRA के फाउंडर देवेन्द्र कुमावत (Rj Dev ) और कोकिला जैन ने बताया कि आओ झूमें गायें में कलाकारों को मंच देने और उनका सम्मान करने से एक नई दिशा और सोच का आग़ाज़ होगा। इवेंट के दौरान चीफ़ एडिटर नवल किशोर शर्मा सहित अन्य अतिथियों का आयोजकों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही अतिथियों द्वारा इवेंट में भाग लेने वाले क्लाकारों को मंच पर सम्मानित किया गया। इवेंट का मीडिया पार्टनर राज मीडिया टाइम्स समाचार पत्र और राज मीडिया टीवी रहा।

