जयपुर। विप्र फाउंडेशन सिविल लाईन विधान सभा की ओर से 16 अगस्त को होटल ग्रैंड सफारी में “सशक्त नारी समृद्ध समाज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था अध्यक्ष हर्ष कौशिक ओर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। समारोह अवधेशाचार्य महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा ओर श्रीमति वनाली शर्मा रही। समारोह के दौरान ब्राह्मण संदेश ओर राज मीडिया टाइम्स समाचार पत्र के चीफ़ एडिटर नवल किशोर शर्मा ओर अन्य अतिथियों का सिविल लाइंस विधानसभा अध्यक्ष हर्ष कौशिक ओर उनकी टीम की ओर से दुप्पटा ओढ़ाकर ओर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेष पहचान रखने वाली करीब 100 से ज्यादा महिलाओं को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष महेंद्र शर्मा,सुरेश उपाध्याय, पंकज शर्मा आदि अतिथि के रूप में मौजूद रहे।


