जयपुर। सी-स्कीम स्थित होटल हॉलिडे इन में 2 अगस्त को इंस्टॉलेशन सेरेमनी ‘वैष्णवी’ का आयोजन किया गया। समारोह में लायंस क्लब जयपुर डायमंड की नई कार्यकारिणी ने रविवार को पदभार ग्रहण किया।

इस दौरान प्रीति सक्सेना ने क्लब अध्यक्ष, मदन मोहन पालीवाल ने सचिव और वीरेंद्र सिंह ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। पंकज श्रीवास्तव और डॉ. राजीव वशिष्ठ ने उपाध्यक्ष, धीरज शर्मा व अनुष्का शर्मा ने संयुक्त सचिव, सुधीर सिंघल ने टेमर और सादिक निर्मिंग ने टेल ट्विस्टर की जिम्मेदारी संभाली।

कार्यक्रम में क्लब की विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष वशिष्ठ ने नई टीम को सेवा, समर्पण और नेतृत्व की भावना के साथ समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में पूर्व प्रेसिडेंट ममता पंचोली,राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा, विनय पारासर, अंजली गहलोत, योगेश शर्मा, शुभम शर्मा सहित क्लब से जुड़े मेंबर्स मौजूद रहे। इस अवसर पर जिन क्लब मेंबर्स के जुलाई महीने में जन्मदिन आता है। उनका कार्यक्रम के उपरांत जन्मदिन मनाया। इस दौरान राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ़ एडिटर नवल किशोर शर्मा की पत्नी रुक्मिणी शर्मा का भी क्लब मेंबर्स की ओर से उपहार देकर उनका जन्मदिन मनाया। समारोह में सिंगर्स द्वारा बॉलीवुड गीतों की शानदार प्रस्तुतियां भी दी गई।


