सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने, खुले में कचरा फेंकने वाले, सीएनडी वेस्ट फैलाने वाले दोषी व्यक्तियों पर नगर निगम ग्रेटर की टीमों द्वारा की जा रही है कार्रवाई
01 अप्रैल 2025 से अब तक 40 लाख रूपये से अधिक जुर्माना किया वसूल
झोटवाड़ा जोन ने जुलाई माह के 7 दिनों में वसूले 75 हजार रूपये जुर्माना
जयपुर। जयपुर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ग्रेटर की टीमें सतत् प्रयासरत हैं तथा शहर को गंदा करने वाले दोषी व्यक्तियों पर लगातार कारवाई कर रही हैं।
आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि 1 अप्रैल 2025 से अब तक तक खुले में कचरा फेंकने, सीएनडी वेस्ट डालने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों, कचरा जलाने वालों सहित स्वच्छता के विभिन्न मापदण्डों का उल्लंघन करने वाले दोषी व्यक्तियों पर नगर निगम ग्रेटर की टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत स्वच्छता के विभिन्न मापदण्डों का उल्लंघन करने पर 1 अप्रैल 2025 से अब तक लगभग कुल 40 लाख 34 हजार रूपये वसूल किये जा चुके है। उन्होनें बताया कि शहर की स्वच्छता हमारे लिए प्राथमिकता है, यदि कोई भी व्यक्ति शहर को गन्दा करता है, खुले में कचरा फैंकता है, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करता है स्वच्छता के मापदण्डों का उल्लघंन करता है तो दोषी व्यक्ति से कैरिंग चार्ज वसूल किया जायेगा। नगर निगम ग्रेटर की टीमें लगातार सफाई कार्य में जुटी है शहर को स्वच्छ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
नगर निगम ग्रेटर की सख्त कार्रवाईः-
स्वच्छ सर्वेक्षण के विभिन्न मापदण्डों का उल्लंघन करने वाले जैसे खुले में कचरा डालने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने दोषी व्यक्तियों से 28 लाख 33 हजार से अधिक जुर्माना वसूल किया सीएनडी वेस्ट पर 8 लाख 5 हजार 600 रूपये, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दोषियों से 3 लाख 67 हजार 850 रूपये जुर्माना राशि वसूल की गई। झोटवाड़ा जोन द्वारा अब तक सबसे अधिक कैरिंग चार्ज वसूल किया गया जिसके तहत जुलाई माह के मात्र 7 दिनों में 75 हजार रूपये के चालान काटे साथ ही सीएनडी वेस्ट डालकर रोड़ पर अतिक्रमण करने वाले दोषी व्यक्ति से 1 हजार रूपये प्रतिदिन के हिसाब से 55 हजार रूपये एक ही दिन में वसूल किये गये।
1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक 1 करोड़ 99 लाख रूपये का कैरिंग चार्ज कैरिंग चार्ज/जुर्माना दोषी व्यक्तियों से वसूल किया गया।
सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के विरूद्ध अब तक 32 लाख रूपये जुर्माना वसूल किया जा चुका है साथ ही लगभग 2123 किलो ग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की गई है। नगर निगम ग्रेटर द्वारा आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने के लिये समझाइश की जा रही है साथ ही महेश नगर सब्जी मण्डी, जनता स्टोर, बापू नगर, थड़ी मार्केट मानसरोवर, मुरलीपुरा सब्जी मण्डी, जगतपुरा सब्जी मण्डी, सांगानेर सब्जी मण्डी, अम्बाबाड़ी सब्जी मण्डी सहित 8 स्थानों पर क्लॉथ वेडिंग मशीन स्थापित कर आमजन को कपड़े के थैले उपलब्ध करवाये जा रहे है। इसके साथ ही जोन स्तर एवं मुख्यालय पर स्थापित मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्रों के माध्यम से जरूरतमंदों तक कपड़े, जूते, किताबें, स्टेशनरी अन्य उपयोगी सामग्री पहुंचाई जा रही है। अब तक इन केन्द्रों पर लगभग 10 हजार से अधिक नागरिकों द्वारा अनुपयोगी सामान जो किसी अन्य जरूरतमंद के काम आ सकता है उपलब्ध करवाया जा रहा है।
शहर को गन्दा करने वाले दोषी व्यक्तियों पर नगर निगम ग्रेटर लगातार कर रहा है कारवाई
