By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    ‘तरंग शक्ति-2026’ का आगाज आज, 8 देश लड़ाकू विमानों संग होंगे शामिल; 32 देश बनेंगे ऑब्जर्वर
    September 26, 2026
    प्रदेश के कृषि क्षेत्र में नई तकनीकी क्रांति: AI से सशक्त होंगे किसान और कृषि प्रशासन
    September 26, 2026
    कांग्रेस के लोग बौखलाए हुए हैं, पर राजस्थान में कानून का राज चलेगा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    September 26, 2026
    नगर निगम जयपुर के महापौर पद पर सुनील कोठारी निर्वाचित
    September 26, 2026
    ‘नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट’ की भावना से जन सेवा के संकल्प को साकार करें – राष्ट्रीय अध्यक्ष
    September 26, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एक और कूटनीतिक सफलता की ओर अग्रसर मोदी सरकार- एस. जयशंकर
    April 16, 2024
    भारत का 2040 में चंद्रमा पर उतरने का लक्ष्य- इसरो प्रमुख
    April 29, 2024
    आंध्र प्रदेश में ट्रक-और बस की जोरदार टक्कर; 6 लोगों की जलकर मौत
    May 15, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
    टीवी सेलिब्रिटी कांची सिंह ने जयपुर में दिए स्टारडम अवॉर्ड,फेंस एक झलक पाने को हुए बेताब
    September 14, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: मूंद्रा, होलार्ड और टकर ने आयरलैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > मूंद्रा, होलार्ड और टकर ने आयरलैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत
Sports

मूंद्रा, होलार्ड और टकर ने आयरलैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत

RMT network
Last updated: June 27, 2026 5:41 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली । T20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम को अपने पहले ही मैच में आयरलैंड के ख़िलाफ़ हार का सामना करना पड़ा। आयरलैंड ने T20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारतीय टीम को हराया है। आयरलैंड की इस जीत में जय मूंद्रा और मैट होलार्ड ने अहम भूमिका निभाई। डेब्यू कर रहे दोनों गेंदबाज़ों ने क्रमश: तीन और दो विकेट लिए और आयरलैंड को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आयरलैंड की टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन कप्तान लॉर्कन टकर (50 रन) और गेरेथ डेलेनी (49 रन) की पारियों ने टीम को 182 के अच्छे स्कोर तक पहुंचने में मदद की।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की तरफ़ से अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 50 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ टिककर नहीं खेल पाया। दूसरे ही ओवर में मूंद्रा ने अपने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर संजू सैमसन का विकेट लिया। इसके बाद इशान किशन भी तीसरे ही ओवर में होलार्ड के स्पैल की दूसरी गेंद पर कैच आउट हो गए।
पावरप्ले के आख़िरी ओवर की पहली गेंद पर होलार्ड ने कप्तान श्रेयस अय्यर को भी पवेलियन भेज दिया। यहां तक ऐसा लग रहा था कि मैच में अभी भी भारत का नियंत्रण है, लेकिन विकेटों का पतन यहीं नहीं थमा। आठवें ओवर में जैसे ही अभिषेक का विकेट गिरा, उसके बाद विकेटों का पतझड़ आ गया। 100 के स्कोर तक भारत ने अपना छठा विकेट गंवा दिया।
अक्षर पटेल और शिवम दुबे के बीच 35 रनों की साझेदारी ने भारत की उम्मीदों को थोड़ा ज़रूर जगाया था, लेकिन 16वें ओवर में मूंद्रा ने दुबे को आउट करते हुए करारा झटका दिया। उसके बाद अगले ही ओवर में डेलेनी ने अक्षर को आउट करते हुए भारत को रनचेज़ में पूरी तरह से पीछे छोड़ दिया।
आयरलैंड की तरफ़ से मैथ्यू हम्फ़्रीज़ ने तीन विकेट लिए। उनके अलावा होलार्ड ने तीन और मूंद्रा ने दो बेहद अहम विकेट झटके। इसका परिणाम यह रहा कि आयरलैंड की टीम ने किसी भी फ़ॉर्मैट में पहली बार भारतीय टीम को हराया।
वहीं, बल्लेबाज़ी के दौरान मेज़बान टीम के बल्लेबाज़ों ने प्रसिद्ध कृष्णा के चार ओवरों में 57 रन बटोरे। प्रसिद्ध ने अपनी पिछली दो T20I पारियों में कुल 125 रन लुटाए हैं। उन्होंने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 68 रन और आज आयरलैंड के ख़िलाफ़ 57 रन दिए।
यह पुरुष T20I क्रिकेट में लगातार दो पारियों में किसी भी गेंदबाज़ द्वारा दिए गए सबसे ज़्यादा रन हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड गाम्बिया के मूसा जोबार्तेह के नाम था, जिन्होंने 2024 में लगातार दो मैचों में ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ 93 और अगले मैच में (तीन ओवर में) 31 रन देकर कुल 124 रन ख़र्च किए थे।
आठवें ओवर में 51 के स्कोर पर चार विकेट गंवाने के बाद टकर और डेलेनी टीम के स्कोर को 115 तक लेकर गए। 16वें ओवर में डॉकरेल और डेलेनी ने वॉशिंगटन सुंदर के ख़िलाफ़ 19 रन बटोरे। इसके बाद 17वें ओवर में प्रसिद्ध के स्पैल के आख़िरी ओवर में 27 रन बटोरे गए। इन्हीं दो ओवरों में यह तय हो गया कि एक ट्रिकी पिच पर आयरलैंड की टीम आसानी से सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच रही है।
अंत में टीम ने 181 रन बनाए, जो भारतीय टीम के लिए 34 रन ज़्यादा साबित हुए।
पिछले तीन T20 विश्व कप जीतने वाली टीमों को टूर्नामेंट के बाद अपने पहले ही T20I मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले 2024 के विश्व कप के बाद भारत को ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि इंग्लैंड को 2022 की T20 विश्व कप जीत के बाद 2023 में बांग्लादेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 30वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह-2026 का आयोजन 29 जून को
Next Article भारत-पाक सीमा पर रेल क्रांति: श्रीगंगानगर में बनेगा अत्याधुनिक कोच मेंटेनेंस केंद्र

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

‘तरंग शक्ति-2026’ का आगाज आज, 8 देश लड़ाकू विमानों संग होंगे शामिल; 32 देश बनेंगे ऑब्जर्वर
Jaipur
September 26, 2026
प्रदेश के कृषि क्षेत्र में नई तकनीकी क्रांति: AI से सशक्त होंगे किसान और कृषि प्रशासन
Jaipur
September 26, 2026
कांग्रेस के लोग बौखलाए हुए हैं, पर राजस्थान में कानून का राज चलेगा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jaipur
September 26, 2026
नगर निगम जयपुर के महापौर पद पर सुनील कोठारी निर्वाचित
Jaipur
September 26, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

492436
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

दीप्ति के ऑलराउंड खेल पर नाइट का शतक पड़ा भारी, सेमीफ़ाइनल में पहुंचा इंग्लैंड
रोहित के शतक पर डकेट का शतक पड़ा भारी, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज़
T-20 वर्ल्ड कप 2024 – ग्रुप ए के अंतिम तीन मैच बारिश से हो सकते हैं प्रभावित
भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
आज से एशिया कप-2025 का आगाज: पहले मुक़ाबले में हॉन्ग कॉन्ग को कम आंकने की ग़लती नहीं करना चाहेगा अफ़ग़ानिस्तान
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account