अतिरिक्त डिब्बों के साथ स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए
जयपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती संख्या और अतिरिक्त यातायात को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही नियमित रेलसेवाओं में अस्थायी रूप से अतिरिक्त डिब्बे लगाए गए हैं तथा पहले से संचालित विशेष रेलसेवाओं के फेरों में भी वृद्धि की गई है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 55 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणियों के 148 अतिरिक्त डिब्बे अस्थायी रूप से लगाए गए हैं। इसके अलावा, यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष रेलसेवाओं के कुल 240 ट्रिप अधिसूचित किए जा चुके हैं। इन व्यवस्थाओं से अधिक यात्रियों को आरक्षित सीट उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी तथा रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी।
रक्षाबंधन के अवसर पर संचालित विशेष रेलसेवाएं
- प्रयागराज–सीकर- प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा
गाड़ी संख्या 04161 प्रयागराज–सीकर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 10 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक 17 ट्रिप संचालित होगी। यह रेलसेवा प्रत्येक सोमवार को प्रयागराज से रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04162 सीकर–प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 11 अगस्त से 1 दिसंबर 2026 तक 17 ट्रिप संचालित होगी और प्रत्येक मंगलवार को सीकर से रवाना होगी। - लालकुआं–साबरमती- लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा
गाड़ी संख्या 05344 लालकुआं–साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 2 सितंबर से 25 नवंबर 2026 तक 13 ट्रिप संचालित होगी। यह प्रत्येक बुधवार को लालकुआं से रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05343 साबरमती–लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 3 सितंबर से 26 नवंबर 2026 तक 13 ट्रिप संचालित होगी और प्रत्येक गुरुवार को साबरमती से रवाना होगी। - मदार–नारनौल- मदार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा
गाड़ी संख्या 09639 मदार–नारनौल प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 15 अगस्त से 24 सितंबर 2026 तक 41 ट्रिप संचालित होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09640 नारनौल–मदार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा भी 15 अगस्त से 24 सितंबर 2026 तक 41 ट्रिप संचालित होगी। - रींगस–रेवाड़ी- रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा
गाड़ी संख्या 09715 रींगस–रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 22, 23, 29 और 30 अगस्त तथा 5, 6, 7, 12, 13, 19, 20 और 22 सितंबर 2026 को कुल 12 ट्रिप संचालित होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09716 रेवाड़ी–रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 23, 24, 30 और 31 अगस्त तथा 6, 7, 8, 13, 14, 20, 21 और 23 सितंबर 2026 को कुल 12 ट्रिप संचालित होगी। - जोधपुर–एमजीआर चेन्नई बीच- जोधपुर स्पेशल रेलसेवा
गाड़ी संख्या 04815 जोधपुर–एमजीआर चेन्नई बीच स्पेशल रेलसेवा 29 अगस्त 2026 को एक ट्रिप संचालित होगी। यह जोधपुर से शनिवार को 21.20 बजे रवाना होकर रविवार को 01.55 बजे जयपुर पहुंचेगी और 02.05 बजे रवाना होकर सोमवार को 20.00 बजे एमजीआर चेन्नई बीच पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04816 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–जोधपुर स्पेशल रेलसेवा 1 सितंबर 2026 को संचालित होगी। - खातीपुरा–हावड़ा- खातीपुरा स्पेशल रेलसेवा
गाड़ी संख्या 09709 खातीपुरा–हावड़ा स्पेशल रेलसेवा 29 अगस्त 2026 को एक ट्रिप संचालित होगी। यह खातीपुरा से शनिवार को 17.00 बजे रवाना होकर रविवार को 22.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09710 हावड़ा–खातीपुरा स्पेशल रेलसेवा 31 अगस्त 2026 को संचालित होगी। - दिल्ली सराय–रींगस- दिल्ली सराय अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा
गाड़ी संख्या 04415 दिल्ली सराय–रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 27 और 28 अगस्त 2026 को दो ट्रिप संचालित होगी। यह दिल्ली सराय से 19.10 बजे रवाना होकर रात्रि 00.40 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04416 रींगस–दिल्ली सराय अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 28 और 29 अगस्त 2026 को दो ट्रिप संचालित होगी।
विशेष रेलसेवाओं के फेरों में वृद्धि
यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व से संचालित कई विशेष रेलसेवाओं के संचालन की अवधि भी बढ़ाई गई है। इनमें प्रमुख रूप से निम्न रेलसेवाएं शामिल हैं— - श्रीगंगानगर–लक्ष्मीबाई नगर–श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल
गाड़ी संख्या 04735/04736 के संचालन में श्रीगंगानगर से 20 और 27 अगस्त तथा लक्ष्मीबाई नगर से 21 और 28 अगस्त 2026 को अतिरिक्त फेरे जोड़े गए हैं। - मुम्बई सेंट्रल–भिवानी–मुम्बई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल
गाड़ी संख्या 09001/09002 के संचालन में मुम्बई सेंट्रल से 4 से 28 अगस्त के बीच 8 अतिरिक्त ट्रिप तथा भिवानी से 5 से 29 अगस्त के बीच 8 अतिरिक्त ट्रिप संचालित किए जाएंगे। - बांद्रा टर्मिनस–भिवानी–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल
गाड़ी संख्या 09005/09006 के संचालन में बांद्रा टर्मिनस से 5 से 26 अगस्त के बीच 4 अतिरिक्त ट्रिप तथा भिवानी से 6 से 27 अगस्त के बीच 4 अतिरिक्त ट्रिप संचालित किए जाएंगे। - श्रीगंगानगर–समस्तीपुर–श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल
गाड़ी संख्या 04731/04732 के संचालन में श्रीगंगानगर से 2 से 23 अगस्त के बीच 4 अतिरिक्त ट्रिप तथा समस्तीपुर से 4 से 25 अगस्त के बीच 4 अतिरिक्त ट्रिप संचालित किए जाएंगे। - कोयम्बटूर–जयपुर–कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल
गाड़ी संख्या 06181/06182 के संचालन में कोयम्बटूर से 13 अगस्त से 3 सितंबर के बीच 4 अतिरिक्त ट्रिप तथा जयपुर से 16 अगस्त से 6 सितंबर के बीच 4 अतिरिक्त ट्रिप संचालित किए जाएंगे। - जयपुर–बांद्रा टर्मिनस–जयपुर साप्ताहिक स्पेशल
गाड़ी संख्या 09707/09708 के संचालन में जयपुर से 23 अगस्त से 6 सितंबर के बीच 3 अतिरिक्त ट्रिप तथा बांद्रा टर्मिनस से 24 अगस्त से 7 सितंबर के बीच 3 अतिरिक्त ट्रिप संचालित किए जाएंगे। - कानपुर सेंट्रल–असारवा–कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल
गाड़ी संख्या 01905/01906 के संचालन में कानपुर सेंट्रल से 7 से 28 सितंबर के बीच 4 अतिरिक्त ट्रिप तथा असारवा से 8 से 29 सितंबर के बीच 4 अतिरिक्त ट्रिप संचालित किए जाएंगे।
8.असारवा-आगराकैंट-असारवा साप्ताहिक स्पेशल
गाडी संख्या 01910/01909 के संचालन में असारवा से दिनांक 07 से 28 सितंबर के बीच 04 ट्रिप एवं आगराकैंट से 08 से 29 सितंबर के बीच 4 अतिरिक्त ट्रिप संचालित किए जाएंगे।
उत्तर पश्चिम रेलवे यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा से पहले अपनी रेलसेवा की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, रेलवे पूछताछ सेवा अथवा अधिकृत मोबाइल ऐप से प्राप्त करें। रक्षाबंधन के दौरान अतिरिक्त यातायात को देखते हुए यात्रियों से समय से स्टेशन पहुंचने, उचित टिकट लेकर यात्रा करने और रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का भी अनुरोध किया गया है।


