मुख्यालय जयपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे स्टेट भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की युवा यूनिट लीडर रिद्धिमा मीना ने ‘कला सीताराम फंडीस अवार्ड’ (वर्ष 2025) प्राप्त कर उत्तर पश्चिम रेलवे राज्य भारत स्काउट एवं गाइड का नाम रोशन किया है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप द्वारा मेघालय की राजधानी शिलांग में 12 अगस्त 2026 को आयोजित ‘द इंटरनेशनल यूथ अवार्ड सेरेमनी’ के दौरान स्काउट एवं गाइड आंदोलन में उनके उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
शिलांग में पुरस्कार प्राप्त करने के पश्चात जयपुर आगमन पर रिद्धिमा मीना ने राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) दिनेश पांडे के साथ उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर अपनी उपलब्धि की जानकारी दी। उत्तर पश्चिम रेलवे स्टेट भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के माननीय अध्यक्ष एवं उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक अशोक माहेश्वरी तथा मुख्यालय स्थानीय संघ की माननीय अध्यक्षा एवं मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. लक्ष्मी मीणा एवं सहा. आयुक्त मुख्यालय स्थानीय संघ एवं जनसंपर्क अधिकारी विनोद कुमार बेनीवाल द्वारा रिद्धिमा मीणा को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने रिद्धिमा मीना के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि उत्तर पश्चिम रेलवे के अन्य युवाओं और स्काउट-गाइड्स को समाज सेवा और संगठन के कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। रिद्धिमा मीना की उपलब्धि पर समस्त उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी, अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
उत्तर पश्चिम रेलवे स्टेट की युवा यूनिट लीडर रिद्धिमा मीना प्रतिष्ठित ‘कला सीताराम फंडीस अवार्ड’ से सम्मानित


