चार बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-13 में ग्राम बस्सी में निजी खातेदारी की करीब 8 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी का पूर्णतः ध्वस्तीकरण कर इसी से लगती हुई गैर मुमकिन नदी-नाले की करीब 4 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाकर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। जोन-14 में निजी खातेदारी की करीब 06 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त किया गया।
उप महानिरीक्षक पुलिस, राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम भावसार, ईष्वरवाला, बस्सी, जिला जयपुर में करीब 08 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें तथा कृषि भूमि से लगती हुई खसरा नं. 24 गैर मुमकिन नदी-नाले की करीब 04 बीघा सरकारी भूमि को सम्मिलित करते हुये कॉलोनाईजर द्वारा अतिक्रमण कर भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सडकें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नदी-नाले की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
जेडीए द्वारा जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम सिमलिया से वाटिका रोड, जिला जयपुर में करीब 06 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें तथा भूमि को समतल कर ‘‘ष्याम साई रेजीडेन्सी’’ के नाम से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सडकें, प्लॉटों की बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्ष चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय, चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-13, 14 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
प्रवर्तन प्रकोष्ठ जविप्रा द्वारा वर्ष 2024 में 817 बीघा सरकारी भूमि व वर्ष 2025 में 529 बीघा आज तक कुल 1346 बीघा सरकरी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया जा चुका है व वर्ष 2024 में 383 व वर्ष 2025 में 296 आज तक कुल 679 नवीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयासों को विफल किया गया।
चौदह बीघा भूमि पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त


