जयपुर। शेखावाटी की धरा वीर प्रसूता होने के साथ ही समाजसेवकों, सामाजिक चिंतकों, शिक्षाविदो व भामाशाहों की धरा होने का भी गौरव प्राप्त है । शेखावाटी के अनेक उधोगपतियो, भामाशाहों व धन्ना सेठों ने भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में शेखावाटी का नाम अपने कर्मों से स्वर्ण अक्षरों में लिखने का गौरव हासिल किया है । यह धरा साधु संतो की कर्मस्थली व तपोभूमि भी रही है । साधु संत सनातन धर्म के पुरोधा है जिनके उपर सनातन धर्म की नींव टिकी हुई है ।
शेखावाटी की इन्हीं मानवीय परम्पराओं से प्रभावित होकर चिड़ावा निवासी पंडित अनिल शर्मा ने विप्र इंडिया वेलफेयर फाउण्डेशन की स्थापना की । चिड़ावा जिसको शिवनगरी होने का गौरव भी प्राप्त है तथा वाणी सिध्द , बिरला परिवार को वरदान देने वाले देवी उपासक पंडित गणेश नारायण की तपोस्थली भी रही है । विप्र इंडिया वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक अध्यक्ष पंडित अनिल शर्मा जो 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा कर चुके हैं

। उसी पैदल यात्रा के दौरान उन्होंने दृढ़ निश्चय किया कि समाज में फैली कुरितियां, भ्रांतियो को दूर करने के साथ ही महिला सशक्तीकरण व महिला उत्थान की भावना को लेकर उन्होंने इस फाउंडेशन की स्थापना की थी । इसके साथ ही विप्र इंडिया वेलफेयर फाउण्डेशन का मुख्य उद्देश्य गरीब को गणेश मानकर अन्नदाता योजना के तहत अलग-अलग शहरों में राम रसोई की स्थापना की जाए जिसमें जरूरतमंद व हर वर्ग के व्यक्ति को निशुल्क भोजन उपलब्ध करवाया जायेगा ।
विदित हो विप्र इंडिया वेलफेयर फाउण्डेशन आगामी 22 दिसम्बर को जयपुर के स्टारडम होटल में एक अनूठा व ऐतिहासिक आयोजन शेखावाटी रत्न सम्मान समारोह आयोजित करने जा रहा है । आयोजन के संयोजक महेश बसावतिया व जेजे कश्यप ने बताया कि यह ऐतिहासिक आयोजन धर्म गुरूओ, संतो व प्रमुख मंदिरों के महंतों के सानिध्य में होगा । इस अनूठे सम्मान समारोह में शेखावाटी की उन महान विभूतियों को शेखावाटी रत्न सम्मान से विभूषित किया जाएगा जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपने सामाजिक सरोकार, समाजसेवा, महिला सशक्तीकरण, महिला शिक्षा को बढ़ावा , पर्यावरण आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं । विदित हो कार्यक्रम के संयोजक जे जे कश्यप जो वीनस फिल्म एंड इवेंट कंपनी के मालिक है ।

जिन्होंने पुणे, बैंगलोर, हैदराबाद, इंदौर, गोवा, जयपुर, दिल्ली, मुंबई सहित देश अलग अलग राज्यों में फैशन इंडस्ट्री सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफल आयोजन करवायें है । महिला सशक्तीकरण के प्रति उनकी निष्ठा व भाव उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में साफ झलकता है । इसकू साथ ही झुंझुनूं निवासी महेश बसावतिया सनातन धर्म से ओतप्रोत आयोजनों का सफल आयोजन कर चुके हैं । इनके संयोजन में हाल ही में झुंझुनूं में 108 कुण्डीय महा लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का सफल आयोजन हो चुका है । कार्यक्रम के संयोजको ने आगे बताया कि इस सम्मान समारोह में सम्मान समारोह के साथ प्रमुख संतों द्वारा संत आशीर्वचन का कार्यक्रम भी रखा गया है जो अपने ओजस्वी विचारों से सनातन धर्म का अलख जगाने का काम करेंगे ।
