जयपुर। शांति विद्या निकेतन स्कूल ( लक्ष्मी नगर,निवारू रोड, झोटवाड़ा, जयपुर) की कक्षा 12वीं की छात्रा विशाखा सोनी पुत्री बृजमोहन सोनी ने देहरादून (उत्तराखंड) में 4 से 7 जून तक आयोजित 5वीं KIO राष्ट्रीय सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराटे चैंपियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए 66 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर परिवार, विद्यालय ओर राजस्थान का नाम गौरवान्वित किया।

स्कूल के डायरेक्टर शशि भूषण शर्मा ने बताया कि यह उपलब्धि उन्होंने CRPF के कोच कर्नल दिनेश भाटी के मार्गदर्शन में हासिल की है। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रा एवं कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


