जयपुर। जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी की अध्यक्षता में जयपुर विकास प्राधिकरण की कार्यकारी समिति की बैठक जेडीए के मंथन सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न एजेंडों पर विचार-विमर्श अनुमोदन प्रदान किया गया।
बैठक में धानक्या रेलवे स्टेशन के उत्तर में प्रस्तावित 30 मीटर चौडी जेडडीपी सडक का एलाईमेन्ट परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया। राजस्व ग्राम-पीलवा, तहसील-आमेर में जविप्रा द्वारा अनुमोदित निजी खातेदारी की फार्म हाऊस योजना ‘‘लन्दन स्ट्रीट’’ पर से गुजर रही जोनल विकास योजना-13 की प्रस्तावित 30.00 मीटर चौड़ी सड़़क का अलाईनमेन्ट निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।
आमेर और विद्याधर नगर निर्वाचन क्षेत्र जोन-12 में विभिन्न सेक्टर सड़कों और मिसिंग सड़कों के सीमांकन और निर्माण के कार्य के लिए टेंडर करने की स्वीकृति दी गई। जोन – 11 में विभिन्न सेक्टर सड़कों (मिसिंग लिंक) का जीएसबी लेवल तक निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई।
जयपुर शहर हेतु नवीन मास्टर प्लान से संबंधित कार्य जीआईएस बेस्ट मास्टर डवलपमेंट प्लान-2047 को खुली निविदा के माध्यम से करने की प्रदान की गई।
विभिन्न अनुबंधों में थर्ड-पार्टी निरीक्षण को अनिवार्य रूप से निर्धारित चरणों में शामिल करने की स्वीकृति प्रदान की गई। आवासीय योजना एकता नगर-ए के शेष भूखण्डों के नियमितीकरण का निर्णय लिया गया
कार्यकारी समिति की बैठक: निर्माण कार्यो का थर्ड पार्टी होगा इनसपेक्शन
