जयपुर। निर्माण नगर स्थिति पद्मावती कॉलोनी प्रथम में आधे घंटे की बारिश में ही कॉलोनी की गलियों में पानी भर जाता है। कॉलोनी की आस पास की करीब 10 से ज्यादा कॉलोनियों का पानी इस ओर आता है। ज्यादा तेज बारिश होने पर पानी घरों के अंदर भी चला जाता है।

19 जून को हुई आधे घंटे की बारिश में ही कॉलोनी की गालियां जलमग्न हो गई जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। पूर्व पार्षद मान पंडित ने राज मीडिया टाइम्स को बताया कि पिछले वर्ष इस समस्या को लेकर स्थानीय पार्षद ओर विधायक को भी कॉलोनी की ओर से पत्र दिया गया लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
इस तरह की समस्या जयपुर की सैकड़ों कॉलोनियों में बनी हुई है। लेकिन प्रशासन का इस ओर ध्यान क्यों नहीं जाता समझ से परे है। कॉलोनियों की सड़कों का सही एलाइमेंट नहीं होना ओर प्रोपर डेनेज सिस्टम का नहीं होना मुख्य वजह है।
