करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत ने अभिनेता सुनील सेठी का किया बुके देकर अभिन्नदन
जयपुर। 23 मई को रिलीज हुई ऐतिहासिक फिल्म “केसरी वीर” के प्रमोशन के सिलसिले में फिल्म के मुख्य अभिनेता सुनील शेट्टी 25 मई को जयपुर के एंटरटेनमेंट पैराडाइज (ईपी) में राज मीडिया टीवी ओर अन्य मीडिया से फिल्म से जुड़ी जर्नी शेयर की। यह फिल्म 14वीं शताब्दी में सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें गुजरात के उन वीर योद्धाओं की कहानी को दर्शाया गया है, जिन्होंने मंदिर की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

मिराज सिनेमा पहुँचने पर सुनील शेट्टी का ढोल बाजों से भव्य स्वागत किया गया। राजस्थान करणी सेना की ओर से उन्हें परम्परागत सम्मान देते हुए राजस्थानी तरीके से उनकी अगवानी की गई। करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत ने माला पहनाकर सुनील सेठी का स्वागत किया।
सुनील सेठी ने शिव सिंह शेखावत, जेडी माहेश्वरी, संपादक नवल किशोर शर्मा व शहर के अन्य गणमान्य जनो के साथ फिल्म का ट्रेलर देखा। उन्होंने कहा, “हम अपने इतिहास की बात करते हैं, लेकिन हमें वह इतिहास कभी सिखाया ही नहीं गया। हमें अंग्रेजों और मुगलों के बारे में तो बहुत कुछ पढ़ाया गया, लेकिन हमारे वीर योद्धाओं की कहानियां, जिन्होंने अपनी जान देकर देश की रक्षा की, उनकी चर्चा कम ही होती है। इस फिल्म में न केवल योद्धाओं की वीरता दिखाई गई है, बल्कि उस समय के गांव के लोग, औरतें-मर्द, सभी ने एकजुट होकर जंग लड़ी थी। ऐसी कहानियां सुनकर और उन पर काम करते समय देशभक्ति का एक अलग ही एहसास होता है।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे लिए देशभक्ति और देश की वर्दी के प्रति एक खास लगाव है। जब भी मैं इस तरह की कहानियां सुनता हूं, मेरे अंदर एक अलग ऊर्जा जागती है। यह फिल्म दर्शकों को भी वैसा ही अनुभव कराएगी। गुजरात की बात करें तो हम अक्सर वहां के व्यापार और परिवार-प्रधान संस्कृति के बारे में सोचते हैं, लेकिन वहां के वीर योद्धाओं की कहानियां अनसुनी रह जाती हैं। ‘केसरी वीर’ उन गुमनाम नायकों को सामने लाने की एक कोशिश है।” उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हर भारतीय को ये फिल्म देखनी चाहिए।
यह फिल्म उन गुमनाम योद्धाओं की कहानी है, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। फिल्म में सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली, आकांक्षा शर्मा और विवेक ओबेरॉय जैसे दमदार कलाकारों की मौजूदगी इसे और भी खास बनाती है। इस अवसर पर करनी सेना के कार्यकर्ता भंवर सिंह सहित शहर सैकड़ो गणमान्य जन मौजूद रहे।
