By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: मंत्री से ‘पूरा आश्वासन’ मिलने के बाद आंध्र प्रदेश के लिए फिर से खेलेंगे हनुमा विहारी
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > मंत्री से ‘पूरा आश्वासन’ मिलने के बाद आंध्र प्रदेश के लिए फिर से खेलेंगे हनुमा विहारी
Sports

मंत्री से ‘पूरा आश्वासन’ मिलने के बाद आंध्र प्रदेश के लिए फिर से खेलेंगे हनुमा विहारी

RMT network
Last updated: June 26, 2024 6:36 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत में भारतीय टेस्ट बल्लेबाज़ हनुमा विहारी ने सार्वजनिक रूप से यह कहा था कि वह “फिर कभी भी आंध्रा के लिए नहीं खेलेंगे।” हालांकि एक मंत्री के साथ हुई मीटिंग के बाद हनुमा ने अपने इस फ़ैसले को बदल लिया है। राज्य के नए सत्तारूढ़ दल तेलगु देशम पार्टी (तेदेपा) के द्वारा उन्हें पूरा समर्थन मिलने के बाद उन्होंने अपना यह फ़ैसला बदला है।
इससे पहले इस महीने आंध्रा क्रिकेट संघ (ACA) द्वारा हनुमा को लंबे समय से लंबित अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया था। यह पूरा घटनाक्रम 2023-24 रणजी ट्रॉफ़ी अभियान के बाद हुए एक लंबे सार्वजनिक विवाद के बाद हुआ था। उस समय विहारी ने कहा था कि संघ के कुछ गुटों द्वारा किए गए व्यवहार से उन्हें “अपमानित और परेशान” किया गया था। उन्होंने उस दौरान यह भी कहा था कि “राजनीतिक हस्तक्षेप” के कारण उन्हें सीज़न की शुरुआत में कप्तानी छोड़नी पड़ी थी।
हालांकि सोमवार को विहारी ने अपने इस कदम की पुष्टि करने से पहले टीडीपी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
विहारी ने संवाददाताओं से कहा, “मैं आज मंत्री नारा लोकेश गारू (TDP महासचिव) से मिलकर बहुत खु़श हूं। उन्होंने मुझे आंध्रा क्रिकेट संघ में वापसी करने पर पूरा समर्थन मिलने का आश्वासन दिया है। उनसे मिलकर मैं बहुत खु़श हूं और उनसे मिलने के बाद मुझे पूरा भरोसा मिल गया है। मैं आंध्रा क्रिकेट संघ के लिए उनकी आकांक्षाओं को समझता हूं।”
“आंध्र क्रिकेट में वापस आना मेरे लिए एक अच्छा एहसास है। पिछले कुछ वर्षों में मुझे बहुत अपमान सहना पड़ा। मैंने अपना आत्मसम्मान खो दिया था। मैं आंध्रा क्रिकेट संघ छोड़कर दूसरे राज्य जाना चाहता था, लेकिन अब मुझे आश्वासन मिल गया है। इसलिए मैं वापस आने और लंबे समय तक आंध्रा की सेवा करने के लिए उत्सुक हूं।” हालांकि विहारी के इस यू-टर्न ने मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) को गुस्से में डाल दिया है। संघ के अंदरूनी सूत्र इस घटनाक्रम के बारे में उन्हें अंधेरे में रखने से नाख़ुश हैं। हनुमा पिछले साल भी मध्य प्रदेश के लिए खेलने के लिए बातचीत कर रहे थे।
30 वर्षीय विहारी ने जुलाई 2022 में अपने 16 टेस्टों में से सबसे हालिया टेस्ट खेला था। उन्होंने भारत के लिए 33.56 की औसत से 839 रन बनाए हैं। उनका एकमात्र शतक 2019 में वेस्टइंडीज में आया था। 2010-11 में हैदराबाद के साथ अपने करियर की शुरुआत करने के बाद, विहारी 2015-16 में आंध्रा की टीम आ गए थे। इसके बाद वह 2021-22 सीज़न से पहले हैदराबाद की टीम में आए थे लेकिन फिर वह वापस आंध्रा चले गए।

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उप चुनाव वाले क्षेत्रों में अवकाश घोषित
Next Article कर्नाटक के मंगलुरु में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457862
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच आज
महिला सुरक्षा की ओर तकनीक आधारित बड़ा कदम, सार्वजनिक परिवहन में अब एक स्कैन पर मिलेगी पुलिस सहायता
रिंकू सिंह ‘टेस्‍ट क्रिकेटर के तौर पर उभर सकते हैं- राठौड़
चौथे T20I में 135 रनों की जीत में भारत ने बनाए कई अनोखे रिकॉर्ड
एएमपीएल – 2025 महाकुंभ के भव्य आगाज के साथ हुए रोमांचक मुकाबले
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account