By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    महाआरती, राधा-कृष्ण की झांकी और गरबा-डांडिया के साथ विद्याधर नगर दशहरा मेले का भव्य आगाज
    October 12, 2026
    बाबा रामदेव घुमंतू छात्रावास के तृतीय वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन
    October 12, 2026
    जयपुर में सजा शायरी का मंच, वर्ल्ड ट्रेंड पोएट्री 21.0 में कवियों ने बांधा समां
    October 12, 2026
    “सफ़र – द पोएट्री शो” का जयपुर में दिल को छू लेने वाला आगाज़; अजमेर के केशव खंडेलवाल बने पहले विजेता
    October 12, 2026
    अमृता हाट में सजा हुनर का बाजार, 170 महिला समूहों के उत्पाद उपलब्ध
    October 12, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग खत्म, शांतिपूर्ण रहा मतदान
    April 19, 2024
    मेटा ने 79 लाख से अधिक अकाउंट पर लगाया प्रतिबंध
    May 4, 2024
    इब्राहिम रईसी की मौत के बाद ईरान में राष्ट्रपति चुनाव का एलान
    May 21, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
    जया गुप्ता बनी वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026, नेहा शर्मा बनी वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रीमियम कैटेगरी की विनर बनी रेणु वर्मा
    September 30, 2026
    17 अक्टूबर से गुलाबी नगर के EP में खनकेंगे डांडिया; डांडिया महारास में 101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की महाआरती
    September 30, 2026
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: RCB और CSK प्लेऑफ़ के आखिरी जगह के लिए मुक़ाबला होगा दिलचस्प
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > RCB और CSK प्लेऑफ़ के आखिरी जगह के लिए मुक़ाबला होगा दिलचस्प
Sports

RCB और CSK प्लेऑफ़ के आखिरी जगह के लिए मुक़ाबला होगा दिलचस्प

RMT network
Last updated: May 17, 2024 9:02 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। IPL 2024 का 68वां मैच बहुत ही दिलचलस्प होने जा रहा है, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) प्ले ऑफ़ के आख़िरी जगह के लिए आपस में मुक़ाबला करेंगी। दोनों टीम अब तक एक दूसरे से 32 बार भिड़ी हैं, जिसमें RCB को 10 और CSK को 21 मैचों में जीत मिली है, वहीं एक मैच बिना नतीजे के समाप्त हुआ है। बेंगलुरू के चिन्नास्वामी मैदान में भी हुए 10 मुक़ाबलों में CSK की टीम 5-4 से आगे है और इस साल इन दोनों टीमों के बीच चेन्नई में हुए मुक़ाबले में भी CSK ने छह विकेट से बाज़ी मारी थी।
यूं तो बेंगलुरू के छोटे मैदान में स्पिनरों की ख़ैर नहीं होती, लेकिन RCB के बल्लेबाज़ों के ख़िलाफ़ अपने बेहतर टी20 रिकॉर्ड के कारण जाडेजा इस मैच में अपनी छाप छोड़ सकते हैं। वह ग्लैन मैक्सवेल को सात तो विराट कोहली और दिनेश कार्तिक को तीन-तीन पारियों में आउट कर चुके हैं। क्रिस ग्रीन को उन्होंने दो पारियों में एक बार आउट किया है, जबकि RCB के कप्तान फ़ाफ़ डुप्लेसी को वह आउट भले ही नहीं कर पाए हैं, लेकिन उनके ख़िलाफ़ डुप्लेसी का स्ट्राइक रेट सिर्फ़ 119 का है।
13 पारियों में सर्वाधिक 661 रन बनाकर कोहली ने भले ही ऑरेंज कैप पर क़ब्ज़ा किया हुआ है, लेकिन उनके स्ट्राइक रेट पर लगातार चर्चा हो रही थी। इस सीज़न के पहले छह मैचों में बड़े स्कोर बनाने के बावजूद भी कोहली ने सिर्फ़ 131 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे, लेकिन पिछले सात मैचों में उन्होंने 193 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इस सीज़न कोहली ने पावरप्ले में 163 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जो कि उनके लिए किसी भी सीज़न में सर्वश्रेष्ठ है। वह इस मैच में भी अपने प्रभाव का जाजू चला सकते हैं क्योंकि जाडेजा को छोड़कर CSK का कोई भी गेंदबाज़ टी20 मैचों में उन्हें परेशान नहीं कर पाता है और वह कम से कम 123 के स्ट्राइक रेट से उन पर रन बनाते हैं। शार्दुल ठाकुर के ख़िलाफ़ उनका स्ट्राइक रेट तो 160 का है।
पिछले साल अपने बल्ले से धमाका मचाने वाले रहाणे ने इस साल निराश किया है और 11 पारियों में बिना किसी अर्धशतक की मदद से उनके नाम 120 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ़ 209 रन दर्ज हैं। RCB के लेग स्पिनर कर्ण शर्मा आपको पावरप्ले में गेंदबाज़ी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। कर्ण ने रहाणे को आठ में से तीन पारियों में आउट किया है, जबकि रहाणे उन पर सिर्फ़ 114.28 के स्ट्राइक रेट से रन बना पाते हैं। इस तरह से कर्ण, रहाणे की वापसी की किसी भी संभावना से इनकार कर सकते हैं।
इस साल 583 रन बनाकर कोहली के बाद दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए अपने रन योग को और आगे बढ़ाने का यह एक और मौक़ा होगा। क्रिस ग्रीन और स्वप्निल सिंह को छोड़ दिया जाए तो गायकवाड़ RCB के हर गेंदबाज़ के ख़िलाफ़ 132 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। ग्लेन मैक्सवेल के ख़िलाफ़ उनका स्ट्राइक रेट तो 390 का है, जबकि लॉकी फ़र्ग्यूसन, यश दयाल और मोहम्मद सिराज के ख़िलाफ़ भी वह क्रमशः 193, 142 और 132 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। हालांकि दयाल और सिराज ने उन्हें दो-दो बार आउट भी किया है।

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article IPL Playoffs में प्रवेश करने वाली तीसरी टीम बनी सनराइज़र्स हैदराबाद
Next Article कैंसर का खतरा बढ़ाता है तेल को बार-बार गर्म करना, दिल के लिए हानिकारक

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

महाआरती, राधा-कृष्ण की झांकी और गरबा-डांडिया के साथ विद्याधर नगर दशहरा मेले का भव्य आगाज
Jaipur
October 12, 2026
बाबा रामदेव घुमंतू छात्रावास के तृतीय वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन
Jaipur
October 12, 2026
जयपुर में सजा शायरी का मंच, वर्ल्ड ट्रेंड पोएट्री 21.0 में कवियों ने बांधा समां
Jaipur
October 12, 2026
“सफ़र – द पोएट्री शो” का जयपुर में दिल को छू लेने वाला आगाज़; अजमेर के केशव खंडेलवाल बने पहले विजेता
Jaipur
October 12, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

506744
Your IP Address : 18.97.9.169

You Might Also Like

हार का सिलसिला खत्म होने से मिली बड़ी राहत- RCB के कप्तान फ़ाफ़ डुप्लेसी
लगातार दूसरे साल भारत का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलिया ए टीम
रोहित ने टी-20 विश्व कप के लिए की थी चार स्पिनर्स की मांग
आठवीं नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हर्ष चौधरी ने जीता कांस्य पदक
फ़िन ऐलन के रिकॉर्ड शतक से फ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account