जयपुर। जयपुर विमेंस एक अनूठा रैम्प वॉक लेकर आ रहा है जिसमें थीम रखी है ना उम्र की सीमा है ना रंग रूप का बंधन। इस रेम्पवाक की विशेषता यह है कि कोई भी वुमन चाहे वह मोटी हो या पतली हो गोरी हो या काली हो भाग ले सकती है हर एक ओरत के मन में एक महारानी का भाव होता है, इस रेम्प वाक में हर ओरत की परफेक्शन, कॉन्फिडेंस, प्राइड और उनके दिल की आंतरिक सुंदरता देखी जाएगी। सभी रेम्पवाक प्रतियोगी को सम्मानित भी किया जाएगा।
जयपुर वर्किंग वुमन की संस्थापक अध्यक्ष दीपा यादव ने बताया कि मिसेज क्वीन 2026 प्रतियोगिता मानसरोवर में 18 जनवरी 2026 रविवार दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। जयपुर वर्किंग वुमन क्लब 4 सालों से महिलाओं के लिए काफी अच्छे अवसर प्रदान कर रहा है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी मिलनसार क्लब अध्यक्ष दीपा यादव एक फैशन डिजाइनर, योगा टीचर, सोशल वर्कर और जिम्मेदार गृहणी है।
दीपा यादव चाहती है कि हर महिला को जीवन में अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिले इसीलिए जयपुर वर्किंग वूमेन की स्थापना की गई। दीपा यादव ने बताया कि सदस्याओं के परिवारजन और मेहमान भी रजिस्ट्रेशन करा भाग ले सकते है।
मिसेज क्वीन 2026 अनूठा रैम्प वॉक: अनूठे रैम्प वॉक में ना उम्र की सीमा है ना रंग रूप का बंधन- दीपा यादव
