जयपुर। शीलाफोम लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राहुल गौतम ने अपने जयपुर प्रवास के दौरान होटल हॉलिडे इन में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कंपनी एवं उसके समूह के विभिन्न ब्रांड्स की विस्तृत जानकारी साझा की। इस अवसर पर उन्होंने शीलाफोम ग्रुप के प्रमुख ब्रांड्स स्लीपवेल, कर्लआन, फेदर फोम, फरलेनको (Furlenco) आदि की कार्यप्रणाली, गुणवत्ता एवं भविष्य की योजनाओं से मीडिया को अवगत कराया।
गौतम ने बताया कि शीलाफोम लिमिटेड ने हाल के वर्षों में कर्लआन (Kurlon) एवं फरलेनको (Furlenco) जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों का अधिग्रहण किया है। कर्लआन जहां मैट्रेस निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी ब्रांड है, वहीं फरलेनको फर्नीचर निर्माण में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। इन दोनों कंपनियों के शीलाफोम ग्रुप के अंतर्गत शामिल होने के बाद, ये ब्रांड्स अपनी-अपनी पहचान के साथ फ्लैगशिप ब्रांड के रूप में कार्य कर रहे हैं। इस विलय के पश्चात कंपनी के व्यापार में निरंतर और उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
कंपनी की उत्पादन क्षमता पर प्रकाश डालते हुए गौतम ने बताया कि वर्तमान में शीलाफोम लिमिटेड की भारत के विभिन्न हिस्सों में कुल 21 अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त, कंपनी की 5 उत्पादन इकाइयाँ ऑस्ट्रेलिया तथा 1 यूनिट स्पेन में भी सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। इस व्यापक उत्पादन नेटवर्क के कारण कंपनी अपने उत्पाद उपभोक्ताओं तक तेज़ी से और सुचारु रूप से पहुँचाने में सक्षम है।
स्लीपवेल ब्रांड के मैट्रेस उन्नत एवं स्वामित्व वाली तकनीकों पर आधारित हैं, जिनका उद्देश्य बेहतर सपोर्ट, स्वच्छता और आराम प्रदान कर नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। कंपनी अपने उत्पादों में नीम फ्रेश (Neem Fresche) जैसी एंटी-माइक्रोबियल तकनीक का उपयोग करती है, जो बैक्टीरिया से सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ नींद सुनिश्चित करती है। इसके अलावा, मैट्रेस में प्रयुक्त तकनीकें गर्मी को कम करने, वायु प्रवाह को बेहतर बनाने और शरीर को अनुकूल समर्थन देने पर केंद्रित हैं।
इस अवसर पर कंपनी के वितरक महेश डंगायच एवं स्वप्निल डंगायच ने जानकारी दी कि शीलाफोम लिमिटेड ने पिंकसिटी फर्निशिंग्स प्रा. लि. के साथ संयुक्त उपक्रम (Joint Venture) के अंतर्गत जयपुर के गाडोता, अजमेर रोड पर एक फोम मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित किया है। इस प्लांट के माध्यम से राजस्थान सहित आसपास के राज्यों में कंपनी के उत्पादों की उपलब्धता उपभोक्ताओं तक और अधिक सुगमता एवं शीघ्रता से सुनिश्चित की जा रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में राजस्थान राज्य में स्लीपवेल एवं कर्लआन ब्रांड के 160 से अधिक शोरूम सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं, जो उपभोक्ताओं के विश्वास और ब्रांड की लोकप्रियता को दर्शाता है। कम्पनी अपने व्यापर विस्तार के लिये कर्लआन के एक्सक्लूसिव शोरूम खोलने के लिए ऑपन है, इसके बारे में काफी चर्चा की।
शीलाफोम (स्लीपवेल) द्वारा कर्लआन व फरलेनको के अधिग्रहण से व्यापार में होने वाले विस्तार पर चर्चा
