By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
    September 5, 2026
    ​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
    September 5, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
    September 5, 2026
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
    September 3, 2026
    चुनाव ड्यूटी प्रशिक्षण में अनुपस्थित 09 कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाई 17 सीसीए की चार्जशीट
    September 3, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: भारत के ख़िलाफ़ मैच का बहिष्कार करने पर ICC ने PCB को चेताया
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > भारत के ख़िलाफ़ मैच का बहिष्कार करने पर ICC ने PCB को चेताया
Jaipur

भारत के ख़िलाफ़ मैच का बहिष्कार करने पर ICC ने PCB को चेताया

RMT network
Last updated: February 2, 2026 7:23 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। पाकिस्तान सरकार द्वारा भारत के ख़िलाफ़ T20 विश्व कप मैच के बहिष्कार किए जाने की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कहा है कि उन्हें “उम्मीद है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) सभी हितधारकों के हितों की रक्षा करते हुए आपसी सहमति से कोई समाधान तलाशेगा।”
15 फ़रवरी को होने वाला भारत-पाकिस्तान मुक़ाबला टूर्नामेंट का सबसे ज़्यादा व्यावसायिक रूप से लाभदायक ग्रुप मैच माना जा रहा है। पाकिस्तान सरकार द्वारा X पर की गई पोस्ट के कुछ ही घंटों बाद ICC ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक बयान जारी करते हुए ICC ने कहा है कि उन्हें “उम्मीद है कि इस निर्णय से PCB अपने देश पर होने वाले क्रिकेट के दीर्घकालिक प्रभावों पर विचार करेगा, क्योंकि इसका असर वैश्विक क्रिकेट पारिस्थितिकी तंत्र पर पड़ने की संभावना है, जिसका पाकिस्तान स्वयं सदस्य और लाभार्थी रहा है।”
बयान में कहा गया कि ICC को अब तक इस मामले पर PCB से कोई औपचारिक संवाद प्राप्त नहीं हुआ है। ICC के बयान में कहा गया, “ICC, पाकिस्तान सरकार द्वारा दिए गए उस बयान को संज्ञान में ले रहा है, जिसमें उन्होंने 2026 ICC पुरूष T20 विश्व कप में अपनी राष्ट्रीय टीम को चुनिंदा मैचों में भाग लेने का निर्देश दिया है। ICC अभी भी इस संबंध में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से आधिकारिक संवाद की प्रतीक्षा कर रहा है। हालांकि चयनात्मक भागीदारी की यह स्थिति किसी वैश्विक खेल आयोजन की मूल भावना से मेल नहीं खाती, जहां सभी क्वालिफ़ाई कर रही टीमों से तय कार्यक्रम के अनुसार समान शर्तों पर प्रतिस्पर्धा करने की अपेक्षा की जाती है।”
“ICC के टूर्नामेंट खेल भावना, प्रतिस्पर्धा, निरंतरता और निष्पक्षता पर आधारित होते हैं और चयनात्मक भागीदारी प्रतियोगिताओं की भावना और पवित्रता को कमज़ोर करती है।
“हालांकि ICC राष्ट्रीय नीति से जुड़े मामलों में सरकारों की भूमिका का सम्मान करता है, लेकिन यह निर्णय वैश्विक खेल या पाकिस्तान के लाखों फ़ैंस सहित दुनिया भर के प्रशंसकों के हित में नहीं है।
“ICC को उम्मीद है कि PCB अपने देश में क्रिकेट पर पड़ने वाले इसके महत्वपूर्ण और दीर्घकालिक प्रभावों पर विचार करेगा, क्योंकि इसका असर वैश्विक क्रिकेट पारिस्थितिकी तंत्र पर पड़ सकता है, जिसका वह स्वयं सदस्य और लाभार्थी है।
“ICC की प्राथमिकता में ICC पुरूष T20 विश्व कप का सफल आयोजन करना है और यह PCB सहित उसके सभी सदस्यों की ज़िम्मेदारी भी होनी चाहिए। ICC को उम्मीद है कि PCB सभी हितधारकों के हितों की रक्षा करते हुए आपसी सहमति से कोई समाधान तलाशेगा।”
पाकिस्तान की T20 विश्व कप में भागीदारी को लेकर संदेह तब गहरा गया था, जब बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किया गया। यह फ़ैसला 24 जनवरी को तब लिया गया, जब बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं के चलते भारत में खेलने से इनकार कर दिया था। बांग्लादेश के लिए वैकल्पिक वेन्यू की मांग का खुलकर समर्थन करने वाला पाकिस्तान इकलौता देश था।
बांग्लादेश के बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने ICC पर भारत के पक्ष में दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया। PCB चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने कहा था कि पाकिस्तान टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा या नहीं, इसका अंतिम फ़ैसला सरकार करेगी।
दो दिन बाद, प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ से मुलाक़ात के बाद नक़वी ने कहा था कि उन्हें इस मसले को सुलझाने के लिए सभी विकल्प खुले रखने की सलाह दी गई है। उस समय नक़वी ने कहा था कि फ़ैसला “शुक्रवार या अगले सोमवार” को लिया जाएगा। उस डेडलाइन से एक दिन पहले ही पाकिस्तान सरकार ने अपना मन बना लिया है।
अटकलें लगाई जा रही थीं कि पाकिस्तान पूरे टूर्नामेंट का बहिष्कार करने के बजाय सिर्फ़ भारत के ख़िलाफ़ मैच पर ध्यान केंद्रित करेगा। ये अटकलें तब और तेज़ हो गईं जब PCB ने ICC की समय-सीमा के भीतर विश्व कप के लिए अपनी टीम का ऐलान किया। ESPNcricinfo ने PCB से संपर्क किया है ताकि यह जान सके कि पाकिस्तान ने भारत के ख़िलाफ़ मैच खेलने से इनकार क्यों किया है।
पाकिस्तान ग्रुप ए में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स और USA के साथ है। वे अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेंगे, जो भारत के साथ टूर्नामेंट का सह-मेज़बान है। पाकिस्तान 7 फ़रवरी को T20 विश्व कप के उद्घाटन दिन नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ अपना पहला मैच खेलेगा। इसके बाद वे 10 फ़रवरी को USA और 18 फ़रवरी को नामीबिया से भिड़ेंगे। अगर पाकिस्तान भारत के ख़िलाफ़ मैच का बहिष्कार करता है, तो उसे उस मैच के दो अंक गंवाने होंगे।
ICC के नियमों के मुताबिक़, किसी मैच का बहिष्कार होने की स्थिति में पाकिस्तान के नेट रन रेट पर असर पड़ेगा, लेकिन भारत के नेट रन रेट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके अलावा भारत को जीत के दो अंक भी मिलेंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 4, 5 व 6 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्रों पर आयोजित होगी कलेक्शन ड्राइव
Next Article शीलाफोम (स्लीपवेल) द्वारा कर्लआन व फरलेनको के अधिग्रहण से व्यापार में होने वाले विस्तार पर चर्चा

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एनएचएआई ने की ‘ग्रीन हाईवेज एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ की घोषणा: राजस्थान के राजमार्ग को मिला तीसरा स्थान
Uncategorized
September 5, 2026
जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
Jaipur
September 5, 2026
​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
Jaipur
September 5, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
Jaipur
September 5, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

503191
Your IP Address : 216.73.217.24

You Might Also Like

सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर आमजन के लिए विकसित करें नई योजनाएं – झाबर सिंह खर्रा
जोन-1 में झालाना संस्थानिक क्षेत्र में 1200 वर्ग गज भूमि से अतिक्रमण हटाया
अमृत स्टेशन योजना के अन्तर्गत रेवाड़ी, खैरथल, दौसा स्टेशनों पर पुनर्विकास का कार्य पूर्ण
रोडवेज में वरिष्ठ नागरिकों के लिये रियायती दर पर ऑनलाइन बुकिंग सेवा सुचारु
7 सितंबर को जयपुर में होगा फिजियो आइकॉन अवॉर्ड समारोह
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account