जयपुर। पिछले दिनों-कम्यूनिटी फॉर सेफ रोड्स और परिवहन विभाग के सहयोग से स्कूल ऑफ़ एजुकेशन,जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी जयपुर में स्नातक तक के विद्यार्थियों के लिए सड़क सुरक्षा ओरिएंटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व और इसे सुरक्षित ड्राइविंग एव पैदल चलने में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक करना था। कार्यशाला के दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों और उनके विरासत के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की।

उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करके हम सड़क दुर्टनाओं को रोकने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने बाल वाहन सुरक्षा मानकों के बारे में भी बताया कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किस तरह से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन किया जाना चाहिए। इस कार्यक्रम से छात्राओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी और उन्होंने समझा कि सुरक्षित सड़क यातायात केवल नियमों के पालन मे संभव है। बल्कि यह उनके जीवन की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में स्कूल ऑफ एजुकेशन की निदेशक प्रो रीता अरोड़ा सहित स्कूल शिक्षकों एन एस एस के प्रोग्राम ऑफिसर ओर अन्य गणमान्यजनों ने भाग लिया। ये प्रोग्राम स्कूल ऑफ एजुकेशन जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी, राष्ट्रीय सेवा योजना, कम्यूनिटी फॉर सेफर रोड्स ओर परिवहन विभाग के संयुक्त प्रयास छात्रों को सुरक्षित और सुरक्षित सड़क उपयोगकर्ता बनाने के उद्देश्य के लिए था।
