नगर निगम ग्रेटर द्वारा दोषी व्यक्तियों से 59 हजार 800 रूपये कैरिंग चार्ज किया गया वसूल
जयपुर। आगामी दिनों में आयोजित होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 की तैयारियों के अन्तर्गत नगर निगम ग्रेटर द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। जोन उपायुक्तों द्वारा सुबह फील्ड में रहकर सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा रही है। अवैध होर्डिग, बैनर को हटाया जा रहा है। फ्लाई ओवर का सौन्दर्यकरण किया जा रहा है। रेड स्पॉट, यैलो स्पॉट, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर, निर्माणाधीन भवनों पर ग्रीन नैट नहीं लगाने पर, सीएनडी वेस्ट एवं खुले में कचरा डाले जाने पर कैरिंग चार्ज वसूल किया जा रहा है।
सोमवार को भी मालवीय नगर जोन द्वारा अजमेरी गेट से रामबाग एवं गोपालपुरा पर से करीब 100 से भी ज्यादा बैनर, पोस्टर एवं 50 होर्डिग हटवाये गये जिनसे 6 हजार रूपये कैरिंग चार्ज वसूल भी किया गया। मानसरोवर जोन में सीएनडी वेस्ट डालने वाले 15 दोषियों से 8 हजार रूपये वसूल किये गये, ग्रीन नेट नही लगाने पर 1 हजार रूपये वसूल किये गये, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दोषियों से 500 किलो पॉलिथीन जब्त कर 500 रूपये कैरिंग चार्ज वसूल किये गये।
जगतपुरा जोन में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दोषियों से 2.5 किलो पॉलिथीन जब्त कर 2 हजार 200 रूपये वसूल किये गये। मुरलीपुरा जोन में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दोषियों से 40 किलो पॉलिथीन जब्त कर 1 हजार 500 रूपये वसूल किये गये एवं सीएनडी वेस्ट डालने वाले 3 दोषियों से 3 हजार रूपये वसूल किये गये। विद्याधर नगर जोन में घर-घर कचरा का गीला व सूखा पृथक्करण नहीं होने पर 2 दोषियों से 1 हजार रूपये, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दोषियों से 500 ग्राम पॉलिथीन जब्त कर 5 सौ रूपये कैरिंग चार्ज वसूल किये गये एवं निर्माणाधीन भवनों पर ग्रीन नैट नहीं लगाने वाले दोषियों से 1 हजार 200 रूपये, सीएनडी वेस्ट डालने वाले 4 दोषियों से 1 हजार 900 रूपये कैरिंग चार्ज वसूल किया गया।
झोटवाड़ा जोन में गंदगी फैलाने वाले दोषियों से 29 हजार रूपये कैरिंग चार्ज वसूल किये गये एवं सार्वजनिक स्थलों पर भवन निर्माण सामग्री (पत्थर, रोड़ी, ईट, बजरी, सरिया, सीमेन्ट इत्यादि) डालने एवं अस्थाई अतिक्रमण करने वाले दोषियों से 4 हजार रूपये कैरिंग चार्ज वसूल किये गये।
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 की तैयारियों को लेकर नगर निगम ग्रेटर ने कसी कमर
