जयपुर। पिछले दिनों हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने अपनी फैमिली के साथ चार धाम यात्रा की। ग्रुप के सुभाष चंद अग्रवाल ने बताया कि चार धाम यात्रा में यमुनोत्री,गंगोत्री,केदारनाथ ओर बद्रीनाथ धाम की यात्रा करके हरिद्वार में गंगा स्नान करके यात्रा पूरी की।

चारधाम यात्रा बहुत ही रोमांचकारी रही। चारधाम यात्रा में मार्ग में पड़ने वाले अन्य धार्मिक मंदिरों के भी दर्शन किए।

सुभाष अग्रवाल ने बताया कि उनके मित्र सतीश अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल नितिन अग्रवाल की फैमिली शामिल रही। चारधाम यात्रा पर जाने से पूर्व पथ नंबर साथ स्थित बाबा श्याम का सभी ने आशीर्वाद लेकर चार धाम की यात्रा के लिए रवाना हुए।

परिवारजनों ने सभी का माला पहनाकर अभिनंदन किया।


