By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    ‘मेवाड़ की मिट्टी की बेटी’ से टाइप-1 डायबिटीज के खिलाफ नई मुहिम
    July 24, 2026
    राजस्थान पुलिस ने 7,834 एकल बुजुर्ग महिलाओं एवं बुजुर्ग दंपत्तियों से की आत्मीय मुलाकात
    July 24, 2026
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में महापुरुषों के सम्मान और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कर रहे है अभूतपूर्व कार्य: दुष्यंत गौतम
    July 24, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    मलेरिया-डेंगू नियंत्रण के लिए अंतरविभागीय समन्वय के लिए जिला कलक्टर ने दिए निर्देश
    July 24, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: मेरी सरकार-सबसे अच्छी सरकार, इस भावना के साथ जाए आमजन के बीच: अजेय कुमार
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > मेरी सरकार-सबसे अच्छी सरकार, इस भावना के साथ जाए आमजन के बीच: अजेय कुमार
Jaipur

मेरी सरकार-सबसे अच्छी सरकार, इस भावना के साथ जाए आमजन के बीच: अजेय कुमार

RMT network
Last updated: June 8, 2026 6:59 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय जयपुर में भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग, प्रवक्ता-पैनेलिस्ट, आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने मीडिया, प्रवक्ता, आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत संगठनात्मक चर्चा की। उन्होंने सभी प्रवक्ताओं एवं पदाधिकारियों से परिचयात्मक संवाद करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के विषय पर विचार-विमर्श किया। अजेय कुमार ने कहा कि संगठनात्मक विचारों के सतत आदान-प्रदान से संगठन को मजबूती मिलती है। पार्टी के प्रवक्ताओं एवं मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वे भाजपा की नीतियों, विचारधारा तथा संगठन के कार्यों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का एक ही ध्येय होना चाहिए कि मेरी सरकार, सबसे अच्छी सरकार, इस भावना को ध्यान में रखते हुए चौपाल, सोशल मीडिया पर प्रचार—प्रसार करें। उन्होंने कहा कि संगठन हित की बातें सार्वजनिक रूप से करें तथा संगठन का निर्णय सर्वोपरि है ऐसी भावना के साथ कार्य करें।
भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के संविधान एवं संगठनात्मक मर्यादाओं के अनुरूप कार्य करता है। संगठन हित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जानी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशहित में लिए गए कठोर निर्णय और कुटनीतिक रणनीति के कारण आज भारत की वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के पदाधिकारियों से सकारात्मक संवाद, तथ्यात्मक प्रस्तुति और प्रभावी प्रचार-प्रसार संगठन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वन किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और प्रभावी संवाद में निहित होती है। मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग वर्तमान समय में संगठन की विचारधारा, नीतियों और जनहितकारी कार्यों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को तथ्यपरक, सकारात्मक एवं जिम्मेदार संवाद के माध्यम से जनता के बीच पार्टी की रीति-नीति और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना चाहिए। राठौड़ ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के सभी विभाग आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, मिथिलेश गौतम, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, आईटी विभाग प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी, सोशल मीडिया विभाग प्रदेश संयोजक हिरेंद्र कौशिक, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा, विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप धनकड़ सहित पार्टी के प्रवक्ता, पैनेलिस्ट, आईटी और सोशल मीडिया के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: राजस्थान सरकार की विशेष सोमनाथ यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों ने किए सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन
Next Article अब 12 जून तक एमएसपी पर खरीदा जाएगा गेहूं, गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ाकर किया 28.5 लाख मीट्रिक टन

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एशियन गेम्स के नॉकआउट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की सीधी एंट्री
Sports
July 24, 2026
मयंक, प्रिंस और सूर्यवंशी ने दिलाई कप्तान श्रेयस को पहली जीत
Sports
July 24, 2026
‘मेवाड़ की मिट्टी की बेटी’ से टाइप-1 डायबिटीज के खिलाफ नई मुहिम
Jaipur
July 24, 2026
राजस्थान पुलिस ने 7,834 एकल बुजुर्ग महिलाओं एवं बुजुर्ग दंपत्तियों से की आत्मीय मुलाकात
Jaipur
July 24, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

462843
Your IP Address : 216.73.217.65

You Might Also Like

पृथ्वीराज नगर क्षेत्र: 130 करोड़ से 5 पैकेजो में करवाया जा रहा है सीवर लाइन डालने का कार्य
गोविन्द विहार आवासीय योजना की लॉटरी 20 फरवरी को निकाली जायेगी
एनएचएआई द्वारा 200 फीट अजमेर रोड से 14 नम्बर सीकर रोड तक अण्डरपासों की चौडाई बढाये जाने के लिए बनाई जा रही कार्ययोजना
29वीं राजस्थान आवासन मण्डल कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
बकाया गृहकर, नगरीय विकास कर व विज्ञापन शुल्क संबंधी आपत्तियों के निस्तारण हेतु लगाये जा रहे जोन स्तर पर वार्डवार कैंप
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account