मशीन से शरीर के किसी भी अंग में कोई भी बीमारी हो उसका पता लगाया जा सकता है – वैद्य अशोक कुमार शर्मा
जयपुर। बैनाड़ रोड़ दादी का फाटक स्थिति सहारा आयुर्वेद हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में 5 नवंबर 2025 को “नाड़ी परीक्षा” (pulse diagnosis) की नई मशीन का भव्य शुभारंभ सेवानिवृत सूबेदार (मेजर) शुभकरण शर्मा,वैद्य गोपीनाथ पारीक ओर स्थानीय पार्षद सुरेश सरना के हाथों किया गया।

शुभारंभ से पूर्व हॉस्पिटल के एम डी वैद्य अशोक कुमार शर्मा, आचार्य सत्यकाम भारद्वाज, पंडित चंडी प्रसाद शर्मा, आए सभी अतिथियों द्वारा भगवान श्री धनवंतरी की पूजा अर्चना करके समारोह की शुरुआत की गई। वैद्य अशोक कुमार शर्मा ओर हॉस्पिटल टीम की ओर से सभी अतिथियों का माला ओर साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

वैद्य अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि “नाड़ी परीक्षा” मशीन राजस्थान में पहली बार इनके हॉस्पिटल में लगाई गई है। मशीन से त्रिदोष ओर पांच महाभूतो के द्वारा निदान कर रोग का इलाज करने में सहायक है। शरीर के किसी भी अंग में किसी भी प्रकार की कोई बीमारी हो उसका पता लगाया जा सकता है। इस मशीन से पूरे शरीर की रिपोर्ट कंप्यूटर सिस्टम के माध्यम से प्रिंट हो जाती है। जिससे शरीर के उस भाग का इलाज आसानी से हो सकता है।

वैद्य शर्मा ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से उनके हॉस्पिटल में चणक, धरण, गठिया, पुराने र्द, बवासीर, महिला रोग, पथरी (गुर्दा व पित्त की थैली) सफेद दाग (सोरासिस) मोटापा ओर नसों की बीमारियां आदि का यहां इलाज होता है।

उन्होंने बताया पिछले 20 वर्षों के दौरान देश प्रदेश से यहां हजारों रोगियों के जटिल रोगों का इलाज हुआ है। इस अवसर पर अतिथियों का नाड़ी परीक्षा मशीन के द्वारा उनके शरीर की जांच की गई।

शुभारंभ के अवसर पर डॉ सुरेश चंद शर्मा,डॉ अमित शर्मा, डॉ रमा शंकर शर्मा, डॉ आशीष पारीक, डॉ विपिन त्रिवेदी, डॉ मृणाल शर्मा, संपादक नवल किशोर शर्मा, डॉ यश चोटियां, डॉ कमल चंद्र शर्मा, डॉ सुरेश अमन सहित क्षेत्र के कई गणमान्यजन मौजूद रहे।
