वाजिब दाम में क्वालिटी प्रॉडक्ट्स देना ही कंपनी का उद्देश्य- सीताराम अग्रवाल
जयपुर। मुरलीपुरा स्थित कृष्णा पैलेस में 14 अक्टूबर को एम डी सेल्स कार्पोरेशन की ओर से दीपावली स्नेह मिलन ओर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई। समारोह के मुख्य अतिथि मंगला सरिया ग्रुप के डायरेक्टर सीताराम अग्रवाल, राजस्थान के डिस्टीब्यूटर नरेश गुप्ता का एम डी सेल्स के डायरेक्टर मुरलीधर शर्मा ओर मैनेजिंग डायरेक्टर सुदेश शर्मा ने साफा पहनाकर ओर दुप्पटा ओढ़ाकर विशेष अभिनंदन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंगला सरिया के डायरेक्टर सीताराम अग्रवाल ने कहा कि पिछले 28 वर्षों से कंपनी वाजिब दाम में क्वालिटी प्रॉडक्ट्स ही बना रही है। आप सब का कंपनी पर विश्वास ही हमारी सच्ची कमाई है। शीघ्र ही कंपनी का नया ऑटोमैटिक प्लांट शुरू होने वाला है। इससे ओर बेहतर क्वालिटी का सरिया आपको मिलेगा। समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा कंस्ट्रक्शन से जुड़े कॉन्ट्रैक्टर (देकेदार) आर्किटेक्ट्स और ग्रुप से जुड़े लोगों का साफा, दुपट्टा पहनाकर ओर सम्मान पत्र, उपहार देकर सम्मानित किया।


इस दौरान संपादक नवल किशोर शर्मा सहित अन्य अतिथियों का भी साफा, दुप्पटा पहनाकर ओर सम्मान पत्र देकर विशेष अभिनंदन किया। समारोह में शंकर कैसेट्स की ओर से कलाकारों द्वारा राजस्थानी गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी गई।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुशील शर्मा, भाजपा भवानी मंडल के अध्यक्ष जयंत कुमावत, शंकर कैसेट्स से मदन कुमावत सहित क्षेत्र के सैकड़ो गणमान्यजन मौजूद रहे। समारोह के आयोजक ओर एम डी सेल्स कार्पोरेशन के डायरेक्टर मुरलीधर शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
