आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी ने आमजन से की अपील घरेलू अनुपयोगी वस्तुऐं जो किसी अन्य जरूरतमंद के काम आ सकती है इन मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्रों पर जमा करवाये
जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा 4, 5 व 6 फरवरी 2026 को RRR (Reduce, Reuse, Recycle) थीम के अनुसार जोन स्तर पर कलेक्षन ड्राइव का आयोजन किया जायेगा। नगर निगम आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी ने बताया कि नगर निगम के समस्त जोन में 4, 5 व 6 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्रों पर कलेक्षन ड्राइव आयोजित की जायेगी। जिसमें आमजन घरेलू अनुपयोगी वस्तुऐं जैसे-कपड़े, जूते, किताब, खिलौने, फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक सामान इत्यादि जमा करवा सकते है।
आयुक्त ने आमजन से भी अपील की है कि घरेलू अनुपयोगी सामान जो किसी अन्य जरूरतमंद के काम आ सकता है। इन मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्रों पर जमा करवा सकते है।
इन स्थानों पर बनाये गये है मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्रः-
1.मुरलीपुरा जोन ऑफिस
2.विद्याधर नगर जोन ऑफिस
3.सांगानेर जोन आफिस
4.जगतपुरा फाटक रेन बसेरा
5.मालवीय नगर जोन ऑफिस
6.रेलवे स्टेशन के पास सिविल लाइन जोन
7.घाट गेट किशनपोल जोन आफिस
8.सूरजपोल गेट के पास
9.हवामहल जोन आफिस
10.मानसरोवर पार्षद कार्यालय वार्ड 48
11.निर्माण नगर पार्षद कार्यालय वार्ड 34 वैशाली नगर
4, 5 व 6 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्रों पर आयोजित होगी कलेक्शन ड्राइव
