By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    वार्ड 9 से भाजपा प्रत्याशी मंजू अग्रवाल के समर्थन में जनसभा का आयोजन
    September 8, 2026
    वार्ड 12 के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा- राजेंद्र सैनी
    September 8, 2026
    वार्ड नंबर 2 में दीया कुमारी ने खोला 120 करोड़ का ‘विकास पिटारा’, सैटेलाइट हॉस्पिटल की सौगात के साथ हनुमान प्रसाद सैनी की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश
    September 8, 2026
    चित्रकूट स्टेडियम में ‘गोकुलम 2026’ का भव्य आयोजन: दही हांडी और मल्लखंब में 100 टीमों ने दिखाया दम
    September 8, 2026
    एपीके फाइल डाउनलोड होते ही मोबाइल का रिमोट एक्सेस हासिल कर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग
    September 8, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    अब जीएसटी करदाता भी यूपीआई/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड द्वारा कर भुगतान कर संभव
    June 25, 2024
    सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत देते हुए कुछ शर्तें भी रखीं
    August 9, 2024
    अमेरिका में इन 12 देशों के लोगों की ‘नो एंट्री’, ट्रंप का बैन लागू
    June 10, 2025
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: नशे के खिलाफ राजस्थान पुलिस की ‘लक्ष्मण रेखा’: डीजीपी राजीव कुमार शर्मा की पहल को मिला जनसमर्थन, तृतीय चरण में 5,410 लोगों ने लिया भाग
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > नशे के खिलाफ राजस्थान पुलिस की ‘लक्ष्मण रेखा’: डीजीपी राजीव कुमार शर्मा की पहल को मिला जनसमर्थन, तृतीय चरण में 5,410 लोगों ने लिया भाग
Jaipur

नशे के खिलाफ राजस्थान पुलिस की ‘लक्ष्मण रेखा’: डीजीपी राजीव कुमार शर्मा की पहल को मिला जनसमर्थन, तृतीय चरण में 5,410 लोगों ने लिया भाग

RMT network
Last updated: June 9, 2026 6:23 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

राजस्थान पुलिस, एएनटीएफ एवं सामाजिक संगठनों का संयुक्त संकल्प – “नशामुक्त राजस्थान”
जयपुर।
राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा राज्य को नशामुक्त बनाने की दिशा में चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी अभियान “प्रोजेक्ट लक्ष्मण रेखा” के तृतीय चरण का राज्यव्यापी आयोजन सोमवार को किया गया। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन एवं एएनटीएफ के महानिरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष अभियान में पुलिस, गैर-सरकारी संगठनों, शिक्षण संस्थानों तथा आमजन ने मिलकर नशे के विरुद्ध एकजुटता का परिचय दिया।
महानिदेशक पुलिस शर्मा ने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल कानून प्रवर्तन की नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी की भी है। इसी सोच के साथ राजस्थान पुलिस एक ओर नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर युवाओं और विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान भी चला रही है। उन्होंने कहा कि राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आमजन का सामूहिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
उल्लेखनीय है कि प्रोजेक्ट के तृतीय चरण के तहत राजस्थान के विभिन्न जिलों में स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों एवं अन्य शैक्षणिक परिसरों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, उसके सामाजिक एवं पारिवारिक परिणामों तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रमों में पोस्टर प्रदर्शन, व्याख्यान, संवाद सत्र, नुक्कड़ नाटक तथा शपथ ग्रहण जैसे विभिन्न माध्यमों से युवाओं को जागरूक किया गया।
महानिरीक्षक पुलिस एएनटीएफ विकास कुमार ने बताया कि राजस्थान पुलिस केवल मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए भी व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। इसी सोच के तहत नशा मुक्ति क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं को अभियान से जोड़ा गया है।
5410 लोगों की सहभागिता, 180 छात्र स्वयंसेवक और 50 शिक्षक योद्धा बने
अभियान के दौरान पूरे राज्य में आयोजित कार्यक्रमों में कुल 5,410 सहभागियों ने भाग लिया। इनमें 180 छात्र स्वयंसेवकों तथा 50 शिक्षक योद्धाओं का चयन किया गया, जो अपने-अपने संस्थानों एवं समुदायों में नशा विरोधी जनजागरूकता अभियान को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजन को नशा नहीं करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
500 मीटर नशामुक्त सुरक्षा घेरा
प्रोजेक्ट लक्ष्मण रेखा के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों के आसपास 500 मीटर क्षेत्र को विशेष निगरानी एवं जागरूकता के माध्यम से नशामुक्त क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री, प्रचार-प्रसार अथवा सेवन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों को नशीली गतिविधियों की गोपनीय सूचना देने के लिए शिकायत पेटिकाएं स्थापित की जा रही हैं।
राजस्थान के कोने-कोने में जागरूकता कार्यक्रम
एएनटीएफ की विभिन्न चौकियों एवं थानों द्वारा स्थानीय पुलिस, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वाधिक सहभागिता जयपुर क्षेत्र में दर्ज की गई, जहां लगभग 650 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
प्रोजेक्ट लक्ष्मण रेखा के तहत आयोजित कार्यशालाओं का भावुक फीडबैक:
° ​मुक्तिवीरों की दास्तां सुन आंखें हुईं नम: कार्यक्रम के सबसे संवेदनशील पल में उन मुक्तिवीरों ने अपने अनुभव साझा किए, जो कभी नशे के दलदल में बर्बाद हो चुके थे। जब उन्होंने अंधकारमय अतीत से निकलकर एक खुशहाल जीवन की ओर लौटने का अपना संघर्ष बयां किया, तो वहां मौजूद विद्यार्थियों और शिक्षकों की आंखें नम हो गईं।
° ​लघु नाटिका ने झकझोर कर रख दिया: ‘दर्पण कला मंच’ द्वारा नशे के कारण हंसते-खेलते परिवारों की तबाही पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके मर्मस्पर्शी दृश्यों ने युवाओं के दिलों को गहराई से झकझोर दिया।
° ​तस्करों को बेनकाब करने का दृढ़ संकल्प: इस भावुक माहौल के बीच सभी ने एक सुर में नशा बेचने वाले अपराधियों की सूचना बिना किसी डर के पुलिस की ‘शिकायत पेटिकाओं’ में डालने की सहमति दी। उपस्थित जनसमुदाय ने इस अभियान को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर राजस्थान को पूरी तरह नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना
Next Article हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वार्ड 9 से भाजपा प्रत्याशी मंजू अग्रवाल के समर्थन में जनसभा का आयोजन
Jaipur
September 8, 2026
वार्ड 12 के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा- राजेंद्र सैनी
Jaipur
September 8, 2026
वार्ड नंबर 2 में दीया कुमारी ने खोला 120 करोड़ का ‘विकास पिटारा’, सैटेलाइट हॉस्पिटल की सौगात के साथ हनुमान प्रसाद सैनी की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश
Jaipur
September 8, 2026
चित्रकूट स्टेडियम में ‘गोकुलम 2026’ का भव्य आयोजन: दही हांडी और मल्लखंब में 100 टीमों ने दिखाया दम
Jaipur
September 8, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

471048
Your IP Address : 216.73.217.24

You Might Also Like

हफ्ता वसूली व लूटपाट का 5 हजार रुपये इनामी आरोपी गिरफ्तार
महिला को घर पर बंधक बना मारपीट कर बाल काटने व दुष्कर्म के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में दो दिनों में 4 लाख से ज्यादा परिगणना परिपत्रों का ​किया गया वितरण
जेडीए ने पन्द्रह बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
यात्रियों की सुविधा हेतु रेलसेवाओं में डिब्बों की बढोतरी, जोधपुर-गांधीधाम-जोधपुर सुपरफास्ट रेलसेवा में बढाये 6 डिब्बें
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account