By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: जयपुर में 11 व 12 दिसम्बर को होगा ‘राइजिंग राजस्थान पार्टनरशिप कॉन्क्लेव-2025’ का आयोजन
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Business > Startup > जयपुर में 11 व 12 दिसम्बर को होगा ‘राइजिंग राजस्थान पार्टनरशिप कॉन्क्लेव-2025’ का आयोजन
JaipurStartup

जयपुर में 11 व 12 दिसम्बर को होगा ‘राइजिंग राजस्थान पार्टनरशिप कॉन्क्लेव-2025’ का आयोजन

RMT network
Last updated: June 18, 2025 5:42 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

राइजिंग राजस्थान समिट-2024 के एमओयू की प्रगति के साक्षी बनेंगे देश-विदेश के निवेशक
राजस्थान की निवेश आधारित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय साझेदारी को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट की अहम भूमिका है। पिछले वर्ष हुए इस आयोजन ने निवेश के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ और राजस्थान प्रमुख निवेश केन्द्र के रूप में उभरा है। इसी कड़ी में जयपुर में 11 व 12 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राइजिंग राजस्थान पार्टनरशिप कॉन्क्लेव-2025 प्रदेश की राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर निवेश साझेदारी को और मजबूत करेगी।
शर्मा मुख्यमंत्री निवास पर राइजिंग राजस्थान पार्टनरशिप कॉन्क्लेव-2025 की कार्ययोजना के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के दौरान हुए एमओयू की क्रियान्विति से प्रदेश के औद्योगिक एवं आर्थिक परिदृश्य में आए बदलावों के बारे में निवेशकों को विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि कान्क्लेव में सिटी टू सिटी, स्टेट टू स्टेट और इन्डस्ट्री टू इन्डस्ट्री के आधार पर राजस्थान एवं अन्य राज्यों तथा देशों के मध्य निवेश साझेदारी विकसित की जाए, जिससे प्रदेश के विकास को नए आयाम मिले।
दिखेगी ‘राइजिंग’ राजस्थान की प्रगति, रखेंगे 2026 का विजन –
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कॉन्क्लेव निवेश की नई संभावनाओं के अवसर तलाशने और उन पर कार्य करने की विशेष रणनीति के अन्तर्गत मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान निवेश योग्य परियोजनाओं की रूपरेखा पर प्रभावी रूप से कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉन्क्लेव का प्रमुख लक्ष्य राइजिंग राजस्थान समिट के तहत हस्ताक्षरित हुए एमओयू की प्रगति का विवरण पेश करने के साथ ही, वर्ष 2026 के प्रस्तावित राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट को लेकर हमारे विजन को प्रस्तुत करना है।
ग्राउण्ड ब्रेकिंग की विभागवार रिपोर्ट करें प्रस्तुत –
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कॉन्क्लेव की तैयारी के संबंध में समयबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के मध्य पारस्परिक समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारी की समन्वयक के रूप में नियुक्ति की जाए। साथ ही, उन्होंने राइजिंग राजस्थान समिट के अन्तर्गत हस्ताक्षरित एमओयू की नवंबर, 2025 तक प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग के कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट विभागवार तैयार करने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय रनअप कार्यक्रमों का होगा आयोजन –
मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉन्क्लेव से पूर्व राज्य सरकार राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय रनअप कार्यक्रमों के साथ ही, थीमेटिक विभागीय कार्यक्रमों का भी आयोजन करेगी। उन्होेंने राइजिंग राजस्थान समिट-2024 के अन्तर्गत हुए एमओयू के निवेशकों की भी विभागवार बैठक आयोजित कर उनसे फीडबैक लेने के विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खनिज संपदा के संबंध में भी एक विशेष सेमीनार आयोजित की जाए।
मजदूर, महिला, युवा एवं किसान पर आधारित हो विशेष सत्र –
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मजदूर, महिला, युवा एवं किसान के कल्याण के लिए समर्पित है, इसलिए इस कॉन्क्लेव में इन वर्गाें पर आधारित विशेष सत्र भी आयोजित किया जाए। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि दो दिवसीय पार्टनरशिप कॉन्क्लेव में पैनल डिस्कशन, राउण्ड टेबल और फायरसाइट चैट के साथ ही, एंकर इन्वेस्टर्स सम्मेलनों का आयोजन प्रस्तावित है। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article डिलीवरी स्कैम अलर्ट: ##21# डायल करने से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता
Next Article महात्मा गांधी विद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन लॉटरी संपन्न, 25 जून तक करनी होगी ऑनलाइन रिपोर्टिंग

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457900
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

एसडीएम नादोती व रीडर एवं अन्य यूडीसी उपखण्ड नादोती जिला करोली को 60,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडा
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में ई-केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर
आरपीएससीः- 2 या अधिक भर्ती परीक्षाओं में रहे अनुपस्थित तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन होगा ब्लॉक
किड्स फैशन फेस्टिवल सीजन 2 का हुआ आयोजन, किड्स की नटखट अदाओं से मोहा मन
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की अनुपालना में प्रदेश में “ओरण” जमीन को वन भूमि का दर्जा देने हेतु बैठक का आयोजन
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account