जोन उपायुक्तों, अधिकारियों ने अन्नपूर्णा रसोई में आमजन के साथ बैठकर भोजन का स्वाद भी चखा
लाभार्थियों से लिया फीडबैक
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणी रियाड के निर्देश पर नगर निगम ग्रेटर क्षेत्राधिकार में संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोईयों का गुरूवार को नगर निगम के अधिकारियों एवं जोन उपायुक्तों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। झोटवाड़ा जोन की पूरी टीम ने श्री अन्नपूर्णा रसोई में बैठक भोजन भी किया।
गुरूवार को अधिकारियों द्वारा संजय नगर, सीकर रोड़ नं. 1, सीकर रोड़ नं. 14 चौमू पुलिया, झोटवाड़ा जोन, महिला कामकाजी छात्रावास सब्जीमंडी लालकोठी, 80 फीट रोड सामुदायिक केन्द्र के बाहर महेश नगर, राजस्थान महिला आयोग गाँधी नगर मोड के पास टोंक रोड, त्रिवेणी नगर पुलिया के नीचे, टोंक रोड इण्डिया गेट स्थित रसोईयों का औचक निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न मानको को परखा जैसे श्री अन्नपूर्णा रसोई की साफ-सफाई, भोजन की गुणवता एवं मेन्यू, ऑनलाइन एन्ट्री सिस्टम, विजिटर रजिस्टर, गीले व सूखे कचरे के अलग अलग डस्टबीन की व्यवस्था CCTV कैमरे, पेयजल व्यवस्था, रजिस्ट्रेशन काउन्टर पर टोकन आदि की व्यवस्था को बड़ी गहराई से जांचा वहां उपस्थित भोजन कर रहे लोगों से फीडबैक लिया फीडबैक के दौरान भोजन कर रहे लोगो ने श्री अन्नपूर्णा रसोई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।
उपायुक्त मुरलीपुरा जोन श्रीमती अर्पणा शर्मा ने सीकर रोड़ नं. 1, सीकर रोड़ नं. 14 चौमू पुलिया, भवानी निकेतन स्कूल के पास स्थित श्री अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया। उपायुक्त झोटवाड़ा जोन श्रीमती मनीषा यादव ने संजय नगर झोटवाड़ा स्थित श्री अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने आमजन के साथ बैठकर श्री अन्नपूर्णा रसोई के खाने का स्वाद भी चखा अधिकारियों द्वारा लाभार्थी कूपन काउन्टर, आधारभूत सामग्री, श्री अन्नपूर्णा भवन में सूचना बोर्ड की स्थिती, भवन का रखरखाव, सौन्दर्यकरण आदि मानको को परखा गया। अधिकारियों द्वारा ने साफ सफाई सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
श्री अन्नपूर्णा रसोईयों का किया गया औचक निरीक्षण
