सलमान खान के बहनोई और एक्टर आयुष शर्मा की फिल्म ‘रुसलान’ बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। अब फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि आयुष की ‘रुसलान’ ने ओपनिंग डे पर कितना बिजनेस कर लिया है।आयुष शर्मा की फिल्म ‘रुसलान’ को लेकर सिने प्रेमियों में जबरदस्त हाइप देखने को मिल रहा है। फिल्म ‘रुसलान’ से फैंस को काफी उम्मीदें हैं और क्या पहले दिन कमाई के मामले में ये फिल्म अपनी छाप छोड़ पाई है, इसकी जानकारी सैकनिल्क की तरफ से दे दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार पहले आयुष शर्मा की इस मूवी ने महज 60 लाख रुपए का कलेक्शन किया है।‘रुसलान’ आयुष शर्मा के करियर की तीसरी फिल्म है। इससे पहले वे ‘अंतिम द फाइनल’ और ‘लवयात्री’ में नजर आ चुके हैं। फिल्म ‘रुसलान’ में आयुष के अलावा साउथ स्टार जगपति बाबू और विद्या मालवडे भी नजर आए हैं।
