जयपुर। एमपीएस इंटरनेशनल के विद्यार्थियों ने खेल शिक्षक पृथ्वीराज सिंह के मार्गदर्शन में भोपाल में आयोजित वेस्ट जोन क्रिकेट ट्रायल टूर्नामेंट में भाग लिया जिसमें कक्षा 11 के अर्जुन ओबेरॉय तथा कक्षा 10 के भाविन शर्मा स्वर्ण पदक प्राप्त कर सीबीएसई राष्ट्रीय स्तर टीम के लिए चयनित हुए । साथ ही कक्षा 12 के रुद्राक्ष परवाल ने रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय सचिव श्री दीपक जी सारडा, भवन मंत्री श्री महेश जी चांडक तथा प्राचार्या श्रीमती मंजू शर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
