जयपुर। जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र में स्थित विराट ग्रुप का प्रीमियम प्रोजेक्ट विराट एन आर आई एवेन्यू एक वर्ल्ड क्लास कमर्शियल हब के रूप में उभर चुका है। 200 फीट चौड़ी रोड पर टू-साइड ओपन लोकेशन और चौपाटी के पास इसकी स्थिति इसे विजिबिलिटी और कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहद खास बनाती है।

इस प्रोजेक्ट में हाई-विजिबिलिटी रिटेल शॉप्स, इंटरनेशनल स्टाइल फूड कोर्ट, लक्ज़री स्टूडियो अपार्टमेंट्स और बड़े ब्रांड्स के लिए शानदार शोरूम्स शामिल हैं।
विराट ग्रुप के सी.एम.डी. विवेक चतुर्वेदी के अनुसार, यह प्रोजेक्ट जयपुर के व्यापारिक परिदृश्य को एक नया आयाम दे रहा है, जहां शॉपिंग, डाइनिंग और एंटरटेनमेंट को भी खास तवज्जो दी गई है। विराट ग्रुप की गुणवत्ता, समय से पूर्व डिलीवरी और इनोवेटिव डिज़ाइन अप्रोच इस प्रोजेक्ट में स्पष्ट रूप से झलकती है।
