जयपुर। गोल्ड इवेंट्स की ओर से 26 सितम्बर को होटल वी वन प्राइड में ब्यूटी पीजेंट द क्रॉउन मिस एंड मिसेज इंडिया का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में विजेता मॉडल्स को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।


मॉडल्स ने रैंप पर विभिन्न डिजायनरों के परिधान पहनकर अपना जलवा बिखेरा। समारोह में इवेंट के आयोजक राज शर्मा ओर राहुल शर्मा ओर उनकी टीम की ओर से समारोह के स्पेशल गेस्ट संपादक नवल किशोर शर्मा व अन्य अतिथियों का बुके देकर ओर साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
विजेताओं की सूची:



- मिसेज कैटेगरी में:
- सपना कावट – मिसेज इंडिया इंटरनेशनल द क्रॉउन
- डॉ. रूही चरक – मिसेज इंडिया द क्रॉउन
- नेहा शर्मा – मिसेज इंडिया राजस्थान द क्रॉउन
- मिस कैटेगरी में:
- एंजेल चौहान – मिस इंडिया इंटरनेशनल द क्रॉउन
- नैना कुमारी – मिस इंडिया द क्रॉउन
- मनीषा बैरवा – मिस इंडिया राजस्थान द क्रॉउन
कार्यक्रम की ब्रांड एंबेसडर ओजस्वी शंकर और पंखुड़ी तिवारी रहीं। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए डिजाइनरों की ड्रेस शोकेस की गईं।
गोल्ड इवेंट्स के राज शर्मा और राहुल शर्मा ने बताया कि यह आयोजन न केवल प्रतिभागियों के लिए बल्कि दर्शकों के लिए भी एक यादगार अनुभव था।
इस अवसर पर कॉलोनाइजर राजेश सैनी,ब्रजेश पाठक,मॉडल पूजा शर्मा,सुमन बाय, अंबिका माथुर,ईशा कोहली,टी कनेक्ट से अमीषा शर्मा,अंकेश माथुर सहित शहर के कई गणमान्यजन मौजूद रहे।
