By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
    सावधान- TRAI अधिकारी बनकर लूट रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस ने जारी की बचने की गाइडलाइन
    March 6, 2026
    जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: T20 World Cup 2024 : विराट कोहली और रोहित शर्मा के अनुभवी कंधों पर होगा भारतीय टीम का भार
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > T20 World Cup 2024 : विराट कोहली और रोहित शर्मा के अनुभवी कंधों पर होगा भारतीय टीम का भार
Sports

T20 World Cup 2024 : विराट कोहली और रोहित शर्मा के अनुभवी कंधों पर होगा भारतीय टीम का भार

RMT network
Last updated: June 1, 2024 8:22 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2024 के अपने अभियान का आग़ाज़ 5 जून को आयरलैंड के ख़िलाफ़ करेगी। भारत ग्रुप ए में है और इस ग्रुप में पाकिस्तान, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), आयरलैंड और कनाडा हैं। भारत अगर सुपर 8 स्टेज में प्रवेश करता है तब ग्रुप एक में उसका सामना ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका के साथ हो सकता है। भारत ने वेस्टइंडीज़ (2010-23) में अब तक कुल 14 टी20आई मैच खेले हैं जिसमें उसे सात में जीत और सात में हार मिली है। वहीं USA में (2016-23) भारत ने अब तक कुल आठ मैच खेले हैं, जिसमें उसे पांच में जीत और दो में हार नसीब हुई है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।
आयरलैंड के ख़िलाफ़ भिड़ने के बाद भारतीय टीम का अगला मुक़ाबला 9 जून को पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान से भिड़ने के दो दिन बाद यानी 12 जून को भारतीय USA का सामना करेगी। यह तीनों ही मैच न्यूयॉर्क में खेले जाएंगे। इसके बाद टीम इंडिया 15 जून को कनाडा से भिड़ने के लिए लॉडरहिल का रुख़ करेगी। भारत के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम आठ बजे से शुरू होंगे।
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जाडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज
रिज़र्व खिलाड़ी : शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश ख़ान
भारतीय दल की औसत आयु 30 वर्ष है। पिछले टी20 विश्व कप के बाद भारत ने अब तक कुल 28 टी20 अंतर्राष्ट्रीय खेले हैं और इनमें उसे 19 मैचों में जीत मिली है।
इन खिलाड़ियों पर होगा दारोमदार : रोहित शर्मा , विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह
रोहित शर्मा
बतौर कप्तान रोहित शर्मा का यह दूसरा टी20 विश्व कप है लेकिन टी20 विश्व कप में वह सबसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। भारत ने 2007 में जब पहला और इकलौता टी20 विश्व कप जीता था तब रोहित उस टीम का भी हिस्सा थे। रोहित ने टी20 विश्व कप के अब तक सभी आठ संस्करण खेलते हुए 39 मैचों में 963 रन बनाए हैं। रोहित के अलावा सिर्फ़ शाकिब अल हसन ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अब तक टी20 विश्व कप के सभी संस्करणों में कम से कम एक मैच खेला है।
रोहित शर्मा ने इस साल कुल तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें पहले दो मैच में तो वह शून्य पर आउट हो गए लेकिन अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ तीसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय में उन्होंने शतक लगाते हुए 121 रनों की नाबाद पारी खेली। IPL 2024 में भी रोहित ने 150 के स्ट्राइक रेट से 14 पारियों में कुल 417 रन बनाए, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ख़िलाफ़ आया एक शतक (105*) भी शामिल था। IPL 2024 में रोहित ने पावरप्ले के दौरान 152 के स्ट्राइक रेट से रन भी बनाए, ऐसे में भारतीय टीम को रोहित से ऐसी ही आक्रामक शुरुआत दिलाने की उम्मीद होगी।
विराट कोहली
विराट कोहली IPL 2024 की अपनी बेहतरीन फ़ॉर्म के साथ विश्व कप में प्रवेश करेंगे। हालांकि टी20 विश्व कप में भी कोहली का कोई जोड़ नहीं है, वह इस टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज़ हैं। इस टूर्नामेंट में कोहली ने अब तक खेली कुल 25 पारियों में 81.5 की औसत से 1141 रन बनाए हैं, जिसमें सर्वाधिक 14 अर्धशतक भी शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में कम से कम 400 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों में कोहली की 81.5 की औसत के सामने दूसरी सबसे बेहतर औसत माइकल हसी की है, जिन्होंने 54.62 की औसत से 437 रन बनाये हैं।
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह चोट के चलते पिछला टी20 विश्व कप नहीं खेल पाए थे। हालांकि इस साल बुमराह IPL में अपनी गेंदबाज़ी से लय में लौटते नज़र आए। इस साल टी20 क्रिकेट में कम से कम 300 गेंद डालने वाले गेंदबाज़ों में बुमराह विश्व भर में अकेले ऐसे तेज़ गेंदबाज़ हैं जिसकी इकोनॉमी सात से भी नीचे है।
बुमराह ने इस साल टी20 प्रारूप में IPL में ही गेंदबाज़ी की है और इस दौरान उनकी इकोनॉमी 6.48 की रही जोकि अब तक के उनके IPL की सर्वश्रेष्ठ इकोनॉमी भी है। बुमराह ने IPL में इस सीज़न डेथ ओवर में भी काफ़ी किफ़ायती गेंदबाज़ी की और प्रति ओवर सिर्फ़ 6.06 की दर से ही रन ख़र्च किए। बुमराह का लय में होना भारतीय टीम के लिए अच्छे संकेत हैं। बुमराह भारतीय गेंदबाज़ी लाइन अप की सबसे अहम कड़ी हैं और ऐसे में भारतीय टीम को उनसे अपनी इस लय को जारी रखने की काफ़ी उम्मीदें होंगी। भारत के टी20 विश्व कप दल में स्पिनर्स की भरमार भी है, ऐसे में तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण में बुमराह के कंधों पर अतिरिक्त भार भी होगा।

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गर्मियों में आंवला खाने से मिलेंगे शानदार फायदे
Next Article हम दो हमारे बारह’ के प्रमोशन के लिए अन्नू कपूर और पारितोष त्रिपाठी पहुंचे जयपुर

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026
भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
Jaipur
March 6, 2026
79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
Jaipur
March 6, 2026
विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
Jaipur
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332190
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

IPL 2025 की मेगा नीलामी सऊदी अरब में 24 और 25 नवंबर को
अब सुपर 8 में साउथ अफ़्रीका को चौंकाने का प्रयास करेगा अमेरिका
T-20 वर्ल्ड कप 2024 – ग्रुप ए के अंतिम तीन मैच बारिश से हो सकते हैं प्रभावित
हार्दिक, दुबे और राणा की मदद से भारत की सीरीज़ जीत
मंत्री से ‘पूरा आश्वासन’ मिलने के बाद आंध्र प्रदेश के लिए फिर से खेलेंगे हनुमा विहारी
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account