शेखावाटी फाउंडेशन के द्वितीय स्थापना दिवस पर राजस्थानी गायक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
जयपुर।शेखावाटी फाउंडेशन संस्था की ओर से 28 जनवरी को जयपुर क्लब में संस्था का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया।


समारोह में स्वर कोकिला सीमा मिश्रा को शेखावाटी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान स्वरूप 51 हजार रुपए ओर सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद गोयल ओर संस्था पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का बुके देकर अभिनंदन किया।


कार्यक्रम में समाज उत्थान के लिए विभिन्न केटेगिरी में प्रबुद्धजनों का अतिथियों द्वारा सम्मानित किया। समारोह में यूडीएच मिनिस्टर झाबर सिंह खर्रा,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेवनानी,भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया, विधायक कालीचरण सराफ,पूर्व मंत्री प्रेम सिंह बाजोर,पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि,निवर्तमान महापौर सौम्या गुर्जर,भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़, मुख्यमंत्री के ओएसडी दिनेश शर्मा, संपादक नवल किशोर शर्मा,बॉलीवुड सिंगर रविन्द्र उपाध्याय,


राजस्थान ब्राह्मण महासभा के मुख्य प्रदेश महामंत्री मधुसूदन शर्मा,गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय हरितवाल,विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा,मंगला सरिया के निदेशक सीताराम अग्रवाल, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विजय कुमार बसौतिया,शेखावाटी हॉस्पिटल के एमडी सर्वेश जोशी,डॉ आशीष शर्मा,अलका गौड़,डॉ एस पी यादव,समाजसेवी घनश्याम पारीक, राकेश शर्मा,प्रॉपर्टी व्यवसाई सुधीर शर्मा,गिरधारी शर्मा,कोंग्रेस नेता राजेंद्र शर्मा, आनंद गुप्ता,मैक्स हाइट्स से जाकिर भाटी,एडवोकेट खुशबू अग्रवाल सहित जयपुर में रह रहे शेखावाटी क्षेत्र के सैकड़ो प्रबुद्धजन मौजूद रहे।समारोह में राजस्थानी गायक कलाकारों ने राजस्थानी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी।
