जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव एवं प्रदेश मुख्यालय प्रभारी ललित तुनवाल का जन्मदिन 10 जुलाई को हर्षोल्लास से मनाया गया।

इस उपलक्ष्य में स्कूल शिक्षा परिवार एवं राष्ट्रीय कुमावत युवा महासभा के प्रदेश संगठन महासचिव मुकेश कुमावत, राजेन्द्र निवाना, लोकेश कोथुन, मनदीप कुमावत हातोज,
सावन शर्मा, शुभम राजोरिया, जयपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आर.आर तिवाड़ी,
विद्याधर नगर विधानसभा ब्लॉक अध्यक्ष बद्रीनारायण कुमावत , पार्षद प्रतिनिधि
सतपाल गजराज, राष्ट्रीय कुमावत महासभा के ग्रामीण अध्यक्ष रामस्वरूप कुमावत, कई गणमान्य व्यक्तियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनका जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
मुकेश कुमावत ने उनके निवास पर “भारत के संविधान की ऐंटिक बुक” देकर शुभकामनाए दी ।

