जयपुर। शिव शक्ति ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन द्वारा स्कूल प्रांगण में 7 जुलाई को एक भव्य व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को साइकिल और टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल डायरेक्टर ओम चौधरी ने बताया कि, “हर वर्ष विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही, शैक्षणिक सत्र के दौरान विभिन्न रचनात्मक गतिविधियाँ निरंतर चलती रहती हैं।”

स्कूल की प्रिंसिपल बिना खर्रा ने कहा, “आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में कुछ नया और अलग करना ही सफलता की कुंजी है। हमने छात्रों को न केवल पुरस्कार दिए बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।”
सम्मानित विद्यार्थियों में शामिल रहे-
अनामिका सिंह – 97% (12वीं) – टैबलेट
पलक शेखावत – 96.20% (12वीं) – टैबलेट
कन्हैया लाल सैनी – 96% (10वीं) – टैबलेट
आयुष पंडित – 91% (12वीं) – साइकिल
अंजलि कंवर – 91% (12वीं) – साइकिल
भावना मिश्रा – 94% (10वीं) – साइकिल
पायल अग्रवाल – 93% (10वीं) – साइकिल
नीतीश कुमार – 92% (10वीं) – साइकिल
काजल कुमारी – 92% (10वीं) – साइकिल
विद्यालय प्रबंधन और समस्त क्षेत्रवासियों ने इस प्रेरणादायक पहल की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
